फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बीएसपी- इनेलों गठबंधन के साथ अभय चौटाला ने दिखाई ताकत

बीएसपी- इनेलों गठबंधन के साथ अभय चौटाला ने दिखाई ताकत

Thu, 15 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
बीएसपी- इनेलों गठबंधन के साथ अभय चौटाला ने दिखाई ताकत
बीएसपी-इनेलो गठबंधन के साथ अभय चौटाला ने दिखाई ताकत
विज्ञापन


- गठबंधन के साथ चुनाव जीतने का भरा दम
- इनेलो गरीब, कमजोर लोगों के लिए काम करेगी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इनेलो नेता अजय चौटाला को पार्टी से निकालने की घोषणा होने के बाद इनेलो-बसपा की जिला स्तरीय मीटिंग कर हरियाणा विस के नेेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने पंचकूला में अपनी ताकत दिखाई। जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में होगा।
मीटिंग के दौरान इनेलो नेताओ और अभय चौटाला की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने इनेलो पार्टी का दामन थामा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए इनेलो पार्टी का नाम ऊंचा करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी और कुलभूषण गोयल ने अभय सिंह चौटाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अभय चौटाला के आने से पहले कुर्सियां खाली पड़ीं थी। लेकिन जैसे ही वह मंच पर आए तो बैठने की जगह ही खत्म हो गई।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इनेलो को कमजोर किया
कांग्रेसियों ने 1987 में इनेलो को कमजोर करने का काम किया था। लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हुआ। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के कड़े प्रयासों से ऐसी लहर चली कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनी और आज भी पार्टी उसी स्थिति पर खड़ी है। कांग्रेसियों ने फिर से नया काम शुरू कर दिया और भाजपा के लोग भी उनकेेेे साथ हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग जिनके पास रोजगार नहीं है और किसी का रुतबा बढ़ाने का ठेका लेते हैं और पार्टी का नुकसान करते हैं। विपक्षी दल सिर्फ एक ही बात पर चर्चा कर रहे हैं कि इनेलो परिवार को कैसे तोड़ा जाए। दुख की बात तो यह है कि इस काम में विरोधी पार्टी के लोगों के साथ अपने भी कुछ लोग डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने खुद सीनियर नेताओं से बातचीत के लिए कहा था। पार्टी ने दुष्यंत चौटाला को सांसद बनाया और दिग्विजय को इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया हुआ है। पार्टी पर कब्जा तो इन लोगों का है और कसूर मेरा निकालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाहें फैला कर पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं
अभय चौटाला ने कहा कि पंचकूला में इतनी बड़ी मीटिंग कभी नहीं हुई। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप सभी बताएं कि मैने किसी को अपमानित करने का काम किया है। ऐसी अफवाहें फैला कर पार्टी को तोड़ने का ये लोग काम कर रहे हैं। पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता संगठन की मजबूती है और वो सच्चाई जानते हैं। इसलिए आप हौसले के साथ जनता के बीच जाए और पार्टी की नीतियों को आम आदमी तक पहुंचाने का काम करें। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला नौकरी देने के नाम पर आज जेल काट रहे हैं। उनका संघर्ष और हौसला इतना मजबूत है कि वो आज भी नौकरी देने के लिए कोई भी बलिदान देने की बात करते हैं। इसलिए पार्टी की मुख्य घोषणाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करें। इस दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने संबोधन के दौरान कहा कि सभी लोगों ने पहुंचकर पार्टी का हौसला बढ़ाया। इनेलो शासनकाल के दौरान पंचकूला में इनेलो विधायक नहीं होने पर भी बिना किसी भेदभाव के पूरे जिले में समानता के साथ विकास करवाया और युवाओं को नौकरी दी। इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण गोयन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सड़कों का बुरा हाल है और शिक्षा के क्षेत्र में पंचकूला के लिए सरकार कोई बेहतर कदम नहीं उठा पा रही है और व्यापार पर भी भाजपा सरकार की मार पड़ी है। इसलिए प्रदेश में अगली सरकार इनेलो-बसपा गठबंधन की बनेगी। इस दौरान महिला विंग जिला प्रधान सीमा चौधरी, रमेश मांधना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बतौड़, महेंद्र लाकड़ा, जिला परिषद मेंबर देशराज पोसवाल, पंचकूला हलका प्रधान विजेंद्र शर्मा कामी, गफूर मोहम्मद ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed