{"_id":"5bd0ce1ebdec22699f126329","slug":"1540410874647-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 बसें दौंडी, यात्रियों की परेशानी नहीं कम हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 बसें दौंडी, यात्रियों की परेशानी नहीं कम हुई
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, अंबाला , करनाल तक चलाई गई बसें
- 47 बसें दौड़ी, यात्रियों की परेशानी नहीं कम हुई
- दिल्ली, अंबाला, करनाल तक चलाई गई बसें
- मीटिंग के बाद भी कर्मचारियों की सहमति नहीं बनी, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूूला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर नौवें दिन हड़ताल जारी रही। सोमवार को लोकल और लांग रूट पर 47 बसों का संचालन किया गया। रोडवेज की बसें दिल्ली, अंबाला, करनाल की बसें चलाई गईं। मीटिंग के बाद कर्मचारियों की सहमति नहीं बनी इसलिए अभी हड़ताल जारी रहेगी। सरकार की ओर से कहा गया कि प्राइवेट बसों का संचालन लांग रूट और लोकल रूट पर किया जाएगा। वहीं प्राइवेट बसें दिल्ली, अंबाला, करनाल के लिए रवाना की गई। वहीं रायपुररानी, पिंजौर, कालका, मोरनी, जीरकपुर जाने वाला बसें गई।
रोहतक, शिमला का रूट नहीं हुआ शुरू
रोहतक, शिमला सहित अन्य रूटों की बसों का संचालन बंद रहा। वहीं कालेज और स्कूल की छात्राओं को बस के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। वहीं प्राइवेट कंपनियों की बसों को हायर कर होमगार्ड जवानों से बस की कंडक्टरी करवाई जा रही है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सभी रूटों की बसों का संचालन नहीं हो पाया।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर प्रदर्शन कर रहे यूनियन के नेता श्रवण जांगड़ा ने बताया कि कर्मचारियों की बात सरकार मानने को तैयार नहीं है। हमने अपनी एक महीने की सैलरी देकर बसों के खरीद की बात रखी थी। लेकिन सरकार हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की बात मानने को तैयार नहीं है। वह कांट्रैक्ट पर बसों का संचालन करने की बात कह रही है। हरियाणा रोडवेज को खत्म करना चाहती है और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाना चाहती है। अब हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। बस स्टैंड से सफर करने वाले यात्री राजेश सिंह, सुधीर शर्मा, प्रियंका ठाकुर ने बताया कि हमें शिमला जाना था। लेकिन यहां से बस का संचालन नहीं हो पाया है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।