फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   धान खरीद कार्यक्रम आज से 15 दिसंबर तक चलेगा मममम

धान खरीद कार्यक्रम आज से 15 दिसंबर तक चलेगा मममम

Tue, 02 Oct 2018 02:25 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद कार्यक्रम आज से 15 दिसंबर तक चलेगा मममम
जिला में 15 दिसंबर तक चलेगा धान खरीद का कार्यक्रम
विज्ञापन

जिला सचिवालय में उपायुक्त ने राइस मील एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से की बैठक
धान खरीद में जारी धान मिलिंग पॉलिसी का किया जाए पालन
पंचकूला। जिला सचिवालय में सोमवार को धान खरीद के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपायुक्त मुकुल कुमार ने राइस मील एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि धान खरीद सही तरीके से होनी चाहिए। इस बार धान की फसल खराब हुई है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार जिला सचिवालय के सभागार में खरीफ सीजन, 2018-19 के दौरान धान खरीद के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए बैठक आयोजित की गई है, जिसमें जिला की सभी धान खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों, प्रतिनिधियों, मार्केट कमेटी के सचिवों, राइस मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार खरीफ सीजन के दौरान धान खरीद का कार्य एक अक्तूबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक जिला में चलेगा। जिला के हैफेड व हरियाणा वेयर हाउसिंग कापोरेशन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बैठक में राइस मील एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जारी धान मिलिंग पॉलिसी की हिदायतों की दृढ़ता से अनुपालना की जाए। प्रत्येक राइस मील परिसर एवं राइस मील में प्रवेश एवं निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान के उठान की भी विशेष व्यवस्था की जाए।


मार्केट कमेटी सचिवों को निर्देश
सभी मार्केट कमेटी सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मंडियों में सभी औपचारिकताओं को पूरा करें, ताकि किसानों को उनकी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक किया जाए कि वह अपनी फसल सुखाकर ही मंडी में लाए, ताकि सही समय पर उचित दाम फसल के दिए जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सचिवों से कहा कि वे अपनी मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के साथ साथ बिजली, झरने, त्रिपाल, बारदाना व साफ सफाई की व्यवस्था करें। मीटिंग में एसडीएम पंकज सेतिया, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मेघना कंवर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजबीर कौर, हैफेड प्रबंधक वीपी मलिक, हरियाणा वेयर हाउसिंग कापोरेशन के डीएम संदीप कुमार, मार्केट कमेटी रायपुररानी के सचिव नवदीप सिंह, बरवाला के विनोद व पंचकूला के विशाल गर्ग सहित राइस मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed