{"_id":"5ba2bbd1867a557f23346333","slug":"153739155012-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार छत्रपति व रंजीत मर्डर केस की कोर्ट में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार छत्रपति व रंजीत मर्डर केस की कोर्ट में हुई सुनवाई
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार छत्रपति व रंजीत मर्डर केस की कोर्ट में हुई सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर न आने से टली सुनवाई
- मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा प्रमुख राम रहीम पर चल रहे पत्रकार छत्रपति और रंजीत मर्डर के केस में बुधवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। बुधवार की सुनवाई में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले में आरोपी राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश हुआ, जबकि अन्य आरोपी प्रत्यक्ष रूप से हुए कोर्ट में पेश हुए।
सीबीआई वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि बचाव पक्ष की ओर से सीबीआई जांच अधिकारी एमके नारायणन की सीबीआई कोर्ट में गवाही करवाने के बारे में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी, जिसका सुप्रीम कोर्ट ने ऑर्डर भी दे दिया है। लेकिन ऑर्डर की कॉपी अभी सीबीआई कोर्ट में नहीं पहुंची, जिस वजह से आज सुनवाई में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वकील ने बताया कि ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद ही कोर्ट आगामी कार्रवाई करेगी। मामले की अगली सुनवाई अब 21 सितंबर को होगी।