फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आज सहकारिता मंत्री करेंगे 58 को सम्मानित

आज सहकारिता मंत्री करेंगे 58 को सम्मानित

Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
आज सहकारिता मंत्री करेंगे 58 को सम्मानित
आज सहकारिता मंत्री करेंगे 58 को सम्मानित
विज्ञापन

- खेल, शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए होंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर 15 अगस्त को सेक्टर-पांच स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य व सरकारी कार्य के क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 58 लोगों को सम्मानित करेंगे।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि खेल के क्षेत्र में संयत गुप्ता, डॉ. वजीत चंद गोयल, उषा शर्मा, ममता, वर्षा, मनीष समदीयान, बलजीत सिंह चालक, अंशुमन, आर्यन राज, नरेन्द्र कुमार, वैभव सिंह, स्वर्णिमा तथा कशिष चावला को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार सरकारी कार्य के लिए जीएस बाजवा, मुख्य सिपाही हरजिंदर सिंह, मुकुल बंसल, पूनम शर्मा, उप निदेशक पशु पालन डॉ. अशोक कुमार मंत्रु, आशा वर्कर भोली देवी, आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा, एएसआई राजेश कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कंबोज, इंस्पेक्टर अमन कुमार, एएसआई पवित्र सिंह, मुख्य सिपाही सुखचैन सिंह, मुख्य सिपाही धनी राम, मुख्य सिपाही जगपाल व क्राइम ब्रांच के ही सिपाही बसंत कुमार, हेड ड्राफ्टसमैन धर्मवीर, सेवादान महेन्द्र सिंह, प्रनीति, उमंग सिंगला, तनु कुमारी, सार्थक स्कूल की रिया सैनी, हंस राज पब्लिक स्कूल की मौली जैन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ जोगिन्द्र सिंह बेनिवाल, प्लानिंग कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर गगनदीप गोयल, संपदा अधिकारी कार्यालय के सेवादान दुर्गा बहादुर तथा उपायुक्त कार्यालय के सेवादार श्रीनारायण को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में अपने सराहनीय योगदान के लिए सन्नी गर्ग, प्रीती स्वामी, डॉ. उर्मिला सांगवान, थापली पंचायत, नारायणपुर पंचायत, स्वयं सहायता समूह चढ़दी कला, स्वयं सहायता समूह, खालसा गु्रप कर्णपुर, मेहर गांव टाबर, तरसेम गुप्ता को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए मेहक अरोड़ा, भवन विद्यालय की मुस्कान गोयल, इश्वाक अग्रवाल, प्रणव गोयल, ऐश्वर्या चौधरी, अनिकेत, अक्षय चौधरी, गरिमा गुप्ता, राहुल जस्सल व इसी विद्यालय की स्वर्णिमा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed