फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   तेज बचाव में बह गया आठवीं का छात्र, तलाश के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम

तेज बचाव में बह गया आठवीं का छात्र, तलाश के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम

Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
तेज बचाव में बह गया आठवीं का छात्र, तलाश के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम
तेज बचाव में बहा आठवीं का छात्र, तलाश के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम
विज्ञापन

पंचकूला। तेज बारिश के कारण पुल के नीचे पानी के तेज बहाव में 14 वर्षीय छात्र रंजीत बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई, लेकिन घटना के करीब 10 घंटे बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।

दोपहर करीब 11 बजे सकेतड़ी निवासी आठवीं का छात्र रंजीत मंदिर में माथा टेकने की बात कहकर गया। पुल के पास पहले से मौजूद दोस्तों से बातचीत करने के बाद रंजीत पानी में नहाने के लिए उतर गया। लेकिन पानी में उतरते ही तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की भी मदद ली गई। रंजीत के पिता राजेन्द्र ने बताया कि उनका बेटा मंदिर में माथा टेकने की बात कहकर घर से निकला था। आठवीं कक्षा के छात्र को नहीं मालूम था कि नदी में उतरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed