{"_id":"5b71e21042c7925477214890","slug":"1534190088186-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के गिरा पशुबाड़ा, 6 बकरियों की दबने से मौत, कईं अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के गिरा पशुबाड़ा, 6 बकरियों की दबने से मौत, कईं अन्य घायल
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गरीब परिवार ने जिला प्रशासन से लगाई आर्थिक तौर पर मदद की गुहार
मोरनी। लगातार हो रही भारी बारिश मांधना गांव के ठाठर बास में रहने वाले गरीब परिवार के लिए आफत बनकर आई। भारी बारिश के कारण पहाड़ का मलबा पशुबाडे़ की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। जिस वजह से बाडे़ में बंधी छह बकरियों की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि हादसे में कई अन्य बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित सुगन चंद ने बताया कि रविवार रात हुई भारी बारिश में पशुबाडे़ के साथ लगते पहाड़ का मलबा खिसकने से दीवार गिरी है। उन्होंने बताया कि उसके लिए इस नुकसान से उभर पाना असंभव बात है। उन्होंने सीएम व जिला उपायुक्त से बकरियों का मुआवजा देने व मकान को दुरुस्त करवाने के लिए आर्थिक तौर पर मदद की गुहार लगाई है।