{"_id":"5b60c4204f1c1bed5e8b666f","slug":"153306831417-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बालक को कुते ने काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल के बालक को कुते ने काटकर किया घायल
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
तीन साल के बालक को कुत्ते ने काटकर किया घायल
पिंजौर। गांव मानकपुर नानचंद में करीब तीन वर्षीय एक बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल बच्चे मनकीरत के पिता ने बताया कि सोमवार को उनका बेटा घर के दरवाजे के पास ही खेल रहा था। अचानक बच्चे की चीखने की आवाज सुन कर जब वह बाहर आया तो देखा कि कुत्ते ने उसके बेटे मनकीरत को गर्दन पर काट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में मनकीरत को पिंजौर के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के साथ-साथ टीका लगाकर उसकी छुट्टी कर दी। ग्रामीणों ने नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि इन आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई करें।