फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   शहर की सुरक्षा होगी पुख्ता

शहर की सुरक्षा होगी पुख्ता

Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा होगी पुख्ता
अब पंचकूला के चप्पे-चप्पे पर होगी तीसरी आंख
विज्ञापन


- हिंसा, रैली और प्रदर्शन के दौरान ड्रोन के जरिये रखी जाएगी तमाम गतिविधियों पर नजर
- पहले चरण में लगे सीसीटीवी कैमरों से ही हुई थी पंचकूला हिंसा के आरोपियों की पहचान उजागर
- अब दूसरे चरण में लगने वाले 379 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था होगी पहले से ज्यादा मजबूत

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए अब अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से शहर की तमाम गतिविधियों पर नजर रहेगी। इस दिशा में की गई पहल के तहत सेक्टर-14 पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे प्रदर्शित किए गए। दो ड्रोन के साथ-साथ 300 सीसीटीवी कैमरे भी शहर की सुरक्षा के लिए लैस होंगे। पंचकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सर्विलांस प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर चारू बाली, डीसीपी राजेन्द्र कुमार मीणा, नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल, इनकम टैक्स कमिश्नर सुधा शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर सुनील तलवार, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष संजीव कौशल, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय आहूजा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विधायक ने बताया कि 2015 में 17 जगहों पर 56 कैमरे लगाए गए। इनमें 46 बॉक्स जबकि 10 पीटीजेड कैमरे शामिल हैं। दूसरे चरण में 379 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस परियोजना के तहत अब तक 435 सीसीटीवी कैमरों सहित दो ड्रोन कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 35 किमी. की फाइबर केबल भी लगाई गई है। सुरक्षा के उद्देश्य से इस परियोजना के तहत पहल की गई है ताकि यातायात प्रबंधन में इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन


एक महीने की होगी कैमरों में रिकॉर्डिंग
इस व्यवस्था की शुरुआत से वाहनों की नंबर प्लेट की रिकार्डिंग होगी ताकि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। आधुनिक कैमरे वाटर प्रूफ होनेे के साथ उच्च क्वालिटी के हैं, जिसमें एक माह तक का रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। तीसरे चरण की परियोजना प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू होगी। दूसरे चरण की इस परियोजना पर 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। विधायक ने बताया कि सीएम मनोहर लाल ने पंचकूला के विकास के लिए पर्याप्त राशि निगम को उपलब्ध करवाई है। इसी सिलसिले में निगम की ओर से एक नई सुविधा की शुरुआत की गई है। उन्होंने निगम के प्रशासक की टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से शहरवासियों को एक आधुनिक परियोजना मिली है। इस मौके पर कालका विधायक लतिका शर्मा ने कहा है कि इस परियोजना से पिंजौर, रायपुररानी, मोरनी, बरवाला में यातायात को सुगम बनाने व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण की जल्द होगी शुरुआत
निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि इस निगरानी परियोजना की शुरुआत से अपराधों में भी कमी आएगी। सुरक्षा के लिहाज से भी यह परियोजना बेहतर सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग ने जो जगह चयनित की थी उनके अनुसार ही कैमरे के जरिये निगरानी की व्यवस्था की गई है। छह महीने में प्राथमिकता के आधार पर तीसरे चरण की निगरानी परियोजना आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed