फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सीटीयू की बसें बरवाला न आकर मट्टावाली या मौली से निकाली जा रही हैं।

सीटीयू की बसें बरवाला न आकर मट्टावाली या मौली से निकाली जा रही हैं।

Sun, 08 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू की बसें बरवाला न आकर मट्टावाली या मौली से निकाली जा रही हैं।
सीटीयू बस चालकों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे यात्री
विज्ञापन

- सीटीयू की बसें बरवाला न आकर मट्टावाली या मौली से निकाली जा रही हैं
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। एक तरफ चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। वहीं सीटीयू के चालक इस आदेश की धज्जियां उड़ा कर सीटीयू के प्रयासों को पूरी तरह नकारा साबित करने पर लगे हुए हैं। चंडीगढ़ से देहरादून को जाने वाली सीटीयू की कई बसें बरवाला न आकर सीधी मट्टवाली या मौली फोरलेन से चालकों की ओर से निकाली जा रही हैं। जिसके कारण बरवाला व नजदीक गांवों से देहरादून, नाहन व पौंटा साहिब जाने वाली सवारियां इन चालकों की लापरवाही के कारण बरवाला बस स्टैंड में इन सीटीयू की बसों का इंतजार करती रह जाती हैं। सीटीयू के जीएम अमित गुप्ता ने कहा कि मुझे बसों के रूट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, इस बारे में ट्रैफिक मैनेजर सुरेंद्र ही बता सकते हैं। वहीं, टीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच करवाकर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed