फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मारा छापा

स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मारा छापा

Thu, 05 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मारा छापा
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का कटा चालान, गंदगी में तैयार हो रहा था खाना
विज्ञापन

सबहेड
स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बुधवार शाम मारा छापा, देर रात तक चली कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के प्रतिष्ठित गोल्फ क्लब के किचन में बनने वाला खाना बेहद गंदे माहौल में बनता है। इसका खुलासा बुधवार शाम को स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की ओर से मारे गए छापे में हुआ। छापामारी की कार्रवाई शाम छह बजे से लेकर रात दस बजे तक जारी थी। इस दौरान विभाग ने फूड सेफ्टी एक्ट के तहत गोल्फ क्लब के किचन में फैली गंदगी और एक्ट के उल्लंघन पर क्लब का एक चालान भी काटा। इसमें करीब एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। क्लब के किचन में बन रहे खाने के तीन सैंपल भी भरे गए हैं। गोल्फ क्लब में पहली बार फूड डिपार्टमेंट ने इस तरह की कार्रवाई की है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि गोल्फ क्लब के किचन में बनने वाला खाना काफी अनहाईजिनिक कंडीशन में बनता है। उसके बाद डिपार्टमेंट ने फूड इंस्पेक्टर की एक टीम गठित की और छापामारी की कार्रवाई की। कार्रवाई शुरू होते ही गोल्फ क्लब में हड़कंप मच गया। टीम ने बताया कि जब उन्होंने किचन के हालात देखे तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


एक साथ रखा था वेज और नॉनवेज खाना
क्लब के किचन में फैली अव्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वेज और नॉनवेज खाना एक साथ रखा हुआ था। किचन में खाने को रखने की कोई प्रापर जगह नहीं थी। बनाए जा रहे खाने को काफी गंदगी वाली जगह पर रखा गया था। कुछ सामान तो प्लेट में रखने के बजाय जमीन पर रखे हुए थे। मौके पर बनाए जा रहे तीन फूड आइटम के भी सैंपल टीम द्वारा लिए गए हैं। छापे के दौरान किचन पूरा गंदा था। ऐसा लग रहा था कि महीनों से सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी क्लबों में मारे जाएंगे छापे
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक नहीं बल्कि सभी क्लबों के बारे में सूचना मिली है कि उनके यहां फूड सेफ्टी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। बेहद गंदगी भरी स्थिति में खाना बनाया जाता है। विभाग ने इस बात को गंभीरता से लिया है और सभी क्लबों को बारी-बारी से अचानक चेक किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।


पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हैं गोल्फ क्लब के सदस्य
चंडीगढ़ का गोल्फ क्लब न सिर्फ शहर का बल्कि इस रीजन का सभी प्रतिष्ठित क्लब माना जाता है। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के सभी महत्वपूर्ण लोग इसके सदस्य हैं। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इसके सदस्य हैं। इसके अलावा रानी परनीत कौर, बादल परिवार, मिल्खा सिंह, जीव मिल्खा सिंह सहित उद्योग जगत के लोग व आईएएस क्लब मेंबरों में शामिल हैं। गोल्फ में इस क्लब का न सिर्फ देश में बल्कि विश्व में भी अपनी एक जगह है। गोल्फ क्लब हर साल जूनियर लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करता है।

कोट
गोल्फ कैटरिंग इंचार्ज एसएस बाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed