{"_id":"5b368f594f1c1bb51e8b887d","slug":"153030229610-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय ब्लॉक होने की खबर छपी तो मेनटेनेंस वर्क का नोटिस चस्पा करवा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय ब्लॉक होने की खबर छपी तो मेनटेनेंस वर्क का नोटिस चस्पा करवा दिया
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की बरसात भी खोल देती है रेलवे स्टेशन की एंट्री प्वाइंट की पोल
- शौचालय ब्लॉक होने की खबर छपी तो मेनटेनेंस वर्क का चस्पा दिया नोटिस
- यात्री बोले, ये कैसा रेलवे स्टेशन है, शौचालय तक के लिए भी होना पड़ रहा परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हल्की-सी बारिश भी रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड की मेन एंट्री प्वाइंट की पोल खोल देती है। अगर दस मिनट लगातार बारिश हो जाए तो टिकट बुकिंग काउंटर्स के लिए बनाए गए कक्ष के सामने वाली सड़क पर पानी भर जाता है। क्योंकि यहां बनाई गई सड़क का लेवल सही नहीं है, ऐसे में बरसाती पानी का एकत्रित होना लाजिमी है। बरसाती पानी सड़क पर एकत्रित होने के बाद टिकट बुकिंग काउंटर तक जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड पिक एंड ड्रॉप लाइन भी प्रॉपर नहीं है, अक्सर यहां शताब्दी के समय जाम की स्थिति बनी रहती है और पंचकूला के लोग परेशान होते हैं, मौके पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए एक भी ट्रैफिक मुलाजिम मौजूद नहीं होता।
मेंटेनेंस के नाम पर दो सप्ताह से शौचालय बंद
पिछले तीन सप्ताह से रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की तरफ का शौचालय बंद पड़ा है। क्योंकि पंचकूला की तरफ यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए दोनों शौचालय ब्लॉक पड़े हैं। यात्रियों की शिकायत पर अमर उजाला ने 23 जून के संस्करण में इस मसले को प्रमुखता के साथ उठाया था, जिसके बाद शौचालय की गेट पर मेंटेनेंस का नोटिस चस्पा कर दिया गया, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शौचालय में कोई मेंटेनेंस वर्क नहीं चल रहा है।
पंचकूला साइड रेलवे स्टेेशन का शौचालय बंद पड़ा है। प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। शौचालय जाना है, तो चंडीगढ़ की तरफ प्लेटफार्म नंबर एक पर गया था। अभी टिकट के लिए लंबी लाइन लगी है, तो अभी टिकट नहीं ले पाया हूं। उधर, वेटिंग हॉल की तरफ गया तो टीटी टिकट मांगते हैं, आखिरकार यात्रियों के लिए ये परेशानी नहीं तो और क्या है। - तिरिमल निवासी यूपी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जाना है। साधारण टिकट के लिए लाइन में लगा था, इस बीच शौचालय जाना पड़ा, तो देखा कि पंचकूला की तरफ बने शौचालय के गेट पर मेंटेनेंस का नोटिस चस्पा किया गया है। ट्रेन का भी समय हो चुका था, मजबूरन शौचालय नहीं जा पाया। - विश्वास निवासी कुरुक्षेत्र।
ये कैसा रेलवे स्टेशन है, यात्रियों को शौचालय तक के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर छह शुरू कर दिया गया है, लेकिन सुविधाओं की बात करें तो पंचकूला साइड कुछ भी नहीं है। शौचालय बंद पड़ा है, सिर्फ एक टिकट बुकिंग काउंटर खुला है, यहां यात्री टिकट के लिए आपस में झगड़ते हैं। सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, जब चाहो स्टेशन पर घुस जाओ। - अंकुश निवासी कुरुक्षेत्र।
स्टेशन डायरेक्टर से पंचकूला साइड बंद पड़े शौचालय के संबंध में बात हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक-दो दिनों के अंदर शौचालय खुलवा दिया जाएगा। - एसके नैय्यर, निवासी सेक्टर-15 पंचकूला।