फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हरियाणा के 15 युवाओं को कजान में कौशल साबित करने का मिला मौका

हरियाणा के 15 युवाओं को कजान में कौशल साबित करने का मिला मौका

Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के 15 युवाओं को कजान में कौशल साबित करने का मिला मौका
प्रदेश के 15 युवाओं को कजान (रूस) में कौशल साबित करने का मिला मौका
विज्ञापन


- मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 23 विजेताओं को किया सम्मानित
- जोनल स्तर पर 22 जिलों से 388 प्रतिभागियों ने 19 प्रतियोगिताओं में लिया था हिस्सा
- प्रतिभागियों को कुल आठ लाख 18 हजार रुपये की राशि बांटकर किया सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा कौशल विकास मिशन के प्रयासों से प्रदेश के 15 छात्रों ने विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। यह 15 कुशल प्रतिभागी आगामी वर्ष रूस के कजान में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मंत्री विपुल गोयल ने बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-तीन स्थित कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के कार्यालय में राज्य कौशल प्रतियोगिता 2018 के 23 विजेताओं को सम्मानित करने से पहले अपने संबोधन में ये जानकारियां दी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से ही हरियाणा ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। पहली बार में ही देश में हुई कौशल विकास प्रतियोगिता में हरियाणा ने महाराष्ट्र के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 22 आईटीआई को मॉडल आईआईटी बनाया जाएगा। मॉडल आईटीआई के छात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाकर अपनी सेवाएं देंगे। इसके लिए हरियाणा कौशल विकास विभाग जर्मनी व सिंगापुर से सहयोग लेगा। यह बेहद खुशी की बात है कि इस वर्ष पलवल आईटीआई के 15 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी प्राप्त हुई है। अपरेंटिस में हरियाणा पूरे देश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन


एक लाख, 15 हजार युवाओं को मिलेंगी नौकरियां
हरियाणा कौशल विकास मिशन की ओर से छात्रों के कौशल विकास के मद्देनजर जोनल स्तर पर 22 जिलों में प्रतियोगिता आायोजित की गई। इसमें 388 प्रतिभागियों ने 19 कौशल में हिस्सा लिया। इसमें से 121 प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आठ लाख 18 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कौशल विकास एवं ओद्यौगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक आरसी बिडान, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने मिशन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि संस्थान से उत्तीर्ण होने के बाद पास विद्यार्थियों के पास दो-दो रोजगार उपलब्ध होंगे और जरूरत के मुताबिक रोजगार स्थापित करने का भी मौका मिल सके। इस साल एक लाख 15 हजार बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


इन्हें किया सम्मानित
विपुल गोयल ने ऑटोमोबाइल तकनीक में गुरुग्राम के अभिमन्यु कुमार, सीएनसी मिलिंग में देवेंद्र, सीएनसी टर्निंग में जींद के अभिषेक, हेयर ड्रेसिंग में फरीदाबाद की चंचल, प्लंबिंग व हीटिंग में गुरुग्राम के जितेंद्र कुमार, ब्यूटी थैरेपी में हिसार की अलीशा, वेल्डिंग में फरीदाबाद के मनीष कुमार तथा इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन में हिसार के हरेंद्र को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 50-50 हजार रुपये के चैक वितरित कर सम्मानित किया। ऑटोमोबाइल तकनीक में पंचकूला के गुलशन सैनी, कारपेंटिंग में मोहम्मद इमरान, कारपेंटरी में सोहना के आकाश, सीएनसी मिलिंग में अकबरपुर के अवनीश, सीएनसी टर्निंग में हिसार के रिंकू, हेयर ड्रेसिंग में फरीदाबाद की काजल, पेंटिंग एवं डेकोरेशन में बरवाला के नसीब, ऑटोबोडी रिपेयर में जहांगीरपुरी के मोहम्मद आरिफ, ब्यूटी थैरेपी में फरीदाबाद की सपना, वेब डिजाइन एवं डेवलपमेंट में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चेतन गुलाटी, वेल्डिंग में तिरलोक तथा इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन में सोनू को द्वितीय स्थान प्राप्त पर 25-25 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। मैैक्ट्रॉनिक्स में गुरुग्राम के मोहित कुमार व रवि कुमार को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मिशन निदेशक राज नेहरु सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed