{"_id":"5b2811974f1c1bc5628b5d19","slug":"15293526011915-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-15 की मार्केट में आज से शुरू हो जाएगी वाई फाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-15 की मार्केट में आज से शुरू हो जाएगी वाई फाई की सुविधा
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 की मार्केट में आज से शुरू हो जाएगी वाई-फाई की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-15 की मार्केट में फ्री वाई-फाई की सुविधा मुहैया की जा रही है। अब मार्केट के इर्द-गिर्द के करीब 600 मीटर के दायरे में हाई स्पीड इंटरनेट की लोगों की सुविधा मुहैया होगी। मंगलवार को इसकी विधिवत शुरुआत की जाएगी, जिसके बाद सेक्टर-15 की मार्केट का नाम हरियाणा की पहली सेक्टर की ऐसी मार्केट में शुमार हो जाएगा, जहां से गुजरने वालों को रोजाना एक जीबी तक फ्री इंटरनेट सर्फिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। यह तीन वर्षों तक निशुल्क होगी। इससे पहले छह जून को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वाई-फाई सुविधा शुरू करने के लिए हॉट स्पॉट लगाया गया।
नगर निगम और एस्टो इंटरनेट के सहयेाग से डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत शहर के 14 जगहों को वाई-फाई से लैस करने का लक्ष्य है। इसे जून के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल के मुताबिक इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट के इस्तेमाल का मौका मिलेगा। जल्द ही पेटीएम और स्वैप मशीन की भी सुविधा शुरुआत की जा रही है।