{"_id":"5b280fc64f1c1b694d8b7286","slug":"15293521361710-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला की ईश्वाक अग्रवाल ने 10वां रैंक किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला की ईश्वाक अग्रवाल ने 10वां रैंक किया हासिल
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला की ईश्वाक अग्रवाल ने 10वां रैंक किया हासिल
- परीक्षा की तैयारी को लेकर ईश्वाक एक साल तक सोशल मीडिया से रही दूर
- नीट में ऑल इंडिया रैक 90 और जेपीएमईआर में भी 46वां रैक किया था हासिल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) से एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का ख्वाब देख रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। एम्स ने सोमवार को एम्स एमबीबीएस एंट्रेस परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस प्रवेश परीक्षा को पास करने में पंचकूला की एक छात्रा ने देशभर में टॉप टेन में जगह बनाई है।
पंचकूला सेक्टर-15 निवासी ईश्वाक अग्रवाल ने सीबीएसई नीट परीक्षा के बाद एम्स में भी अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। एम्स में ऑल इंडिया स्तर पर 10वां रैक हासिल किया है। ईश्वाक ने नीट में ऑल इंडिया रैक 90 और जेपीएमईआर में 46वां रैक हासिल कर चुकी है। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में मेडिकल स्ट्रीम में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल की ट्राईसिटी में टाप किया था। सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय की छात्रा ईश्वाक के पिता राजेश अग्रवाल और मां अल्का अग्रवाल बिजनेसमैन हैं। एम्स टॉपर ने अपनी सफलता का मूलमंत्र तनाव मुुक्त होकर पढ़ाई करना बताया। स्कूल के अलावा ईश्वाक ने कोचिंग भी की थी। ईश्वाक ने बताया कि परीक्षा की तैयारी को लेकर वह एक साल तक सोशल मीडिया से दूर रहीं। वहीं, ईश्वाक का कहना है कि इस पेश में आदर सत्कार है उसमें सेवा करने का लाभ भी मिलता है।