{"_id":"5b280fc14f1c1b95598b4f79","slug":"15293521315-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदातों को अंजाम देने के लिए दूसरे गैंगस्टर्स से संपत लेता था आधुनिक हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदातों को अंजाम देने के लिए दूसरे गैंगस्टर्स से संपत लेता था आधुनिक हथियार
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदातों को अंजाम देने के लिए दूसरे गैंगस्टर्स से संपत लेता था आधुनिक हथियार
- रिवॉल्वर, पिस्टल के साथ बरामद किए दो देसी कट्टे भी
- जोधपुर में संपत के एक दोस्त के घर से तीन हथियार किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रिमांड के दौरान एसटीएफ ने पांच असलहों की बरामदगी की। बताया जा रहा है कि इनमें अच्छी क्वालिटी के रिवॉल्वर, पिस्टल, दोनाली के अलावा दो देसी कट्टे भी बरामद किए हैं। इनमें से दो असलाहे गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग से लिए थे, जिसे पिछले साल पुलिस ने मार गिराया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा का संपर्क पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों के गैंगस्टरों से भी रहा है। वारदातों को अंजाम देने के लिए अक्सर दूसरे गैंगस्टर से ही हथियार लेते थे। हालांकि राजस्थान से पांच असलाहे की बरामदगी के बाद एसटीएफ इस बात की भी छानबीन कर रही है कि आखिरकार हथियारों की सप्लाई कहां से और कैसे की जा रही थी। इनमें से तीन हथियार जोधपुर में संपत के एक दोस्त के घर से बरामद किया गया है।
गैंगस्टर संपत नेहरा ने 25 से अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। इनमें हत्या के 12 मामलों सहित लूट और फिरौती की वारदातें भी शामिल हैं। एसटीएफ के डीआईजी सतीश बालन ने पांच असलाहे की बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि संपत से जुड़े सभी मामलों की तफ्तीश जारी है। एक के बाद एक सभी वारदातों का खुलासा होगा।
.......गिरफ्तारी में देरी होने पर होता गैंगवार
हैदराबाद से गिरफ्तार संपत अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दूसरे गैंगस्टर को मारने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि बरवाला में एक युवक की हत्या के मामले में जिस गैंग का हाथ था, उससे संपत नेहरा गैंग की दुश्मनी रही है। अगर, उसे समय रहते काबू नहीं किया जाता तो कई और वारदातों को अंजाम देते।