{"_id":"5b11a64b4f1c1bb36e8b5c02","slug":"15278833458-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्रपति और रंजीत सिंह हत्या मामले में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्रपति और रंजीत सिंह हत्या मामले में सुनवाई आज
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति और रंजीत सिंह हत्या मामले में सुनवाई आज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले के आरोपियों के बयान अब दो जून को दर्ज होंगे। इस मामले के अहम गवाह खट्टा सिंह की गवाही के बाद क्रॉस एग्जामिनेशन भी पूरा हो चुका है। अगली सुनवाई पर इस मामले के आरोपियों के बयान दर्ज होंगे। सीबीआई अदालत में शुक्रवार को डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। डेरा प्रमुख के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की गवाही का क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। दो जून को होने वाली इस मामले की अगली सुनवाई पर भी रंजीत मर्डर मामले में क्रॉस एग्जामिनेशन जारी रहेगा। इस मामले में आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए।