फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सेक्टर-11 में टेलीकॉम टावर गिरा

सेक्टर-11 में टेलीकॉम टावर गिरा

Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-11 में टेलीकॉम टावर गिरा
सेक्टर-11 में टेलीकॉम टावर गिरा
विज्ञापन


- टावर की चपेट में आने से एक मकान का छज्जा भी गिरा
- बिजली की तारों पर टावर गिरने से करीब ढाई घंटे तक आपूर्ति रही बंद

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। तेज आंधी तूफान की चपेट में आकर सेक्टर-11 के मकान नंबर 122 पर वर्षों से लगा टेलीकॉम कंपनी का टावर टूटकर गिर गया। टावर के टूटने की वजह से पड़ोस के एक मकान का छज्जा भी टूटकर गिर गया, जबकि बिजली की तारें भी टावर की चपेट में आ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नगर निगम के ईओ जनरैल सिंह, पार्षद ओमवति पूनिया सहित सेक्टरवासी भी पहुंच गए। जिसके बाद टावर को हटाने के लिए क्रेन और फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। खबर लिखे जाने तक टावर को हटाने के लिए मशक्कत जारी थी। टावर के गिरते ही बिजली की तारें भी इसकी चपेट में आ गईं, नतीजतन सेक्टर में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। इस वजह से करीब ढाई घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही।


टूटी पेड़ों की टहनियां भी
तेज आंधी की वजह से सेक्टर-7, 15 और एमडीसी सहित कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं। कुछ जगहों पर पेड़ों के टूटने से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी बचकर निकलना पड़ा। खबर लिखे जाने तक आंधी के इस कहर से बचने के लिए लिए नगर निगम, फायर ब्रिगेड सहित अन्य विभागों की टीमें लगातार राहत और बचाव में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed