फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   डेरा मुखी ने दी थी जुबां न खोलने की धमकी: खट्टा सिंह

डेरा मुखी ने दी थी जुबां न खोलने की धमकी: खट्टा सिंह

Sun, 20 May 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
डेरा मुखी ने दी थी जुबां न खोलने की धमकी: खट्टा सिंह
डेरा मुखी ने दी थी जुबां न खोलने की धमकी: खट्टा सिंह
विज्ञापन

- रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में पांच घंटे तक चली क्रॉस एक्जामिनेशन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में अहम गवाह खट्टा सिंह के बयान का शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में करीब पांच घंटे तक क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। इस दौरान खट्टा सिंह ने अदालत को बताया कि रामचंद्र छत्रपति की हत्या के लिए जब डेरा प्रमुख ने आदेश दिए थे, उस वक्त मैं वहीं मौजूद था। खट्टा सिंह ने यह भी कहा कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने मुझे इस बात को जुबां पर किसी के सामने लाने की धमकी दी थी। इसी डर से उन्हें पिछली बार अपनी गवाही में बयान बदलने पड़ेे थे। क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान सीबीआई और मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान साबित किए गए।

पांच मई को हुई गवाही में दिए बयान में खट्टा सिंह ने कहा है कि हत्या के लिए उनके सामने ही कृष्ण, कुलदीप और निर्मल को आदेश दिए थे। इस बयान पर रहते हुए बताया कि उन पर गवाही के लिए किसी का भी दबाव नहीं दिया गया। 22 मई को होने वाली अगली सुनवाई पर क्रॉस एग्जामिनेशन पूरी हो जाएगी। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से गवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed