फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अपनी मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे थे अध्यापक

अपनी मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे थे अध्यापक

Fri, 11 May 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अपनी मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे थे अध्यापक
पात्र अध्यापकों को पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चौक पर रोका
विज्ञापन

- अपनी मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे थे अध्यापक
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-पांच के धरनास्थल से पात्र अध्यापक संघ नवचयनित जेबीटी एचटीईटी 2012-13 अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री आवास के घेराव के लिए निकले अध्यापकों को पुलिस ने पंचकूला-चंडीगढ़ बार्डर के पास रोक लिया। करीब एक घंटे तक बार्डर एरिया पर अध्यापक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे। इस बीच प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों पर पुलिस ने एक बार वाटर कैनन भी चलाया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तालु ने बताया कि शिक्षामंत्री राम विलास शर्मा के आश्वासन के बाद सभी अध्यापक धरना स्थल पर वापस लौट आए। संजय तालु ने बताया कि उनकी बैठक शिक्षा मंत्री के साथ हुई है, उन्होंने शुक्रवार को तीन बजे विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया है।

कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं
संजय तालु ने बताया कि विभाग ने न्यायालय की अवहेलना करते हुए बगैर मेरिट के ज्वाइनिंग देने का काम किया। कोर्ट ने 22 दिसंबर 2017 को इसे रद्द कर दिया व विभाग को वेटिंग सहित सभी नवचयनित जेबीटी को मेरिट के अनुसार एडहॉक बेसिस पर ज्वाइनिंग देने के आदेश दिए हैं, लेकिन करीब चार माह बीतने के बाद भी कोर्ट के आदेश पर विभाग अमल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed