फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मुख्यमंत्री ने दिया सरकारी कर्मियों को तोहफा

मुख्यमंत्री ने दिया सरकारी कर्मियों को तोहफा

Sun, 22 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिया सरकारी कर्मियों को तोहफा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया सरकारी कर्मियों को तोहफा
विज्ञापन


- सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर नौ भत्तों की दरें बढ़ाने की घोषणाख् सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 840 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ
- एक मई से भत्तों की नई दरें होंगी लागू, पहली बार प्रदेश में चाइल्ड केयर के लिए मिलेंगे 1500 रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर नौ भत्तों की दरें बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत दिव्यांग सरकारी महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए नया विशेष भत्ता, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के लिए हरियाणा विशिष्ट भत्ता में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़ी हुई दरें एक मई 2018 से प्रभावी होंगी। इससे सरकारी खजाने पर 840 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा। पंचकूला स्थित रेड बिशप में 12वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सीएम ने वरिष्ठ आईएएस, आईएफएस और आईपीएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं की।

पहली बार दिव्यांग महिलाओं को चाइल्ड केयर भत्ता
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग सरकारी महिला कर्मचारी को चाइल्ड केयर के लिए 1500 रुपये प्रति बच्चा देने की घोषणा की है जिसकी शुरुआत प्रदेश में पहली बार की गई है।
विज्ञापन


एचआरए के लिए कमेटी गठित
केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को देय आवास किराया भत्ता (एचआरए) संशोधित करने के लिए एक कमेटी गठित करने की भी घोषणा की। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के मार्गदर्शन में कार्य करेगी और बढ़ाई जाने वाली दर और दरों को लागू करने की तिथि दोनों के बारे सिफारिश करेगी। कमेटी शीघ ही अपनी रिपोर्ट देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही अपने कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ एक जनवरी, 2016 से दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल भत्ता दोगुना, दिव्यांगों के लिए वाहन भत्ता मूल वेतन का आठ प्रतिशत
सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर बढ़ाए गए नौ भत्तों में निर्धारित चिकित्सा भत्ता (500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमास), बाल शिक्षा भत्ता (750 रुपये से बढ़ाकर 1125 रुपये प्रतिमास), ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए वर्दी और धुलाई भत्ते में प्रतिमास 200 रुपये की बढ़ोतरी, डॉक्टरों के लिए एनपीए की दर को असंशोधित मूल वेतन के 25 प्रतिशत से संशोधित मूल वेतन का 20 प्रतिशत, साइकिल भत्ता (100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमास), दिव्यांगों के लिए वाहन भत्ते की दर को मूल वेतन का आठ प्रतिशत जो अधिकतम 4000 रुपये होगी। सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष भत्ते में 300 रुपये प्रतिमाह का इजाफा, जबकि यात्रा भत्ता व पर्वतीय क्षेत्र मुआवजा भत्ता मूल वेतन का 2.5 प्रतिशत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed