फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गरीब लड़के और लड़कियों को फ्री दी जाएगी ट्रेनिंग

गरीब लड़के और लड़कियों को फ्री दी जाएगी ट्रेनिंग

Thu, 08 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गरीब लड़के और लड़कियों को फ्री दी जाएगी ट्रेनिंग
सेक्टर-16 में लगेगा नि:शुल्क मार्शल आर्ट कैंप
विज्ञापन

- गरीब लड़के और लड़कियों को फ्री में दी जाएगी ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
च्वाई क्वांगडो एसोसिएशन ऑफ पंचकूला गरीब लड़कियों व लड़कों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी। यह प्रशिक्षण उन्हें मास्टर विक्रम की ओर से मार्शल आर्ट अकादमी सेक्टर-16 में दिया जाएगा। यह शिक्षा उन्हें पूरी तरह से नि:शुल्क दी जाएगी। ये जानकारी प्रदेश महासचिव मास्टर विक्रम थापा ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पूरी तरह से बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की हिमायती है व समाज के प्रति अपना यह दायित्व समझती है कि गरीब बच्चियों को मार्शल आर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत है। क्योंकि आज जिस तरह के हालात हैं उसमें सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार गरीब लड़कियां ही हो रही हैं। उन्हें आत्मरक्षा करनी आनी ही चाहिए। यह प्रशिक्षण सभी आयु वर्ग की लड़कियों के लिए होगा। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ने यह तय किया है कि पंचकूला, मोरनी, पिंजौर, कालका, बरवाला, रायपुररानी आदि से पांच-पांच गरीब लड़कियों को आत्मरक्षा करने की यह कला सिखाई जाए ताकि जरूरत पड़ने पर वे किसी भी तरह से कमजोर पड़ने की बजाय परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर सकें। मास्टर थापा ने आगे बताया कि समय-समय पर इन लड़कियों के मुकाबले करवाकर इन्हें परखा भी जाएगा कि इन्होंने क्या सीखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed