फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कहा हम तो कनेक्ट टू सीएम कार्यक्रम में सीएम से संवाद के लिए आए थे हमें कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया 21-31-45

कहा हम तो कनेक्ट टू सीएम कार्यक्रम में सीएम से संवाद के लिए आए थे हमें कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया 21-31-45

Sat, 13 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
कहा हम तो कनेक्ट टू सीएम कार्यक्रम में सीएम से  संवाद के लिए आए थे हमें कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया 21-31-45
सीएम के कार्यक्रम में लगे खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन

सवालों के जवाब न देने पर एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
- कहा, सीएम से तीन सवाल पूछना चाहतेे थे, कार्यक्रम में नहीं होने दिया शामिल
- करीब 10 मिनट तक पुलिस और दिव्यांशु के बीच जमकर झड़प हुई

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
शुक्रवार को पंचकूला सेक्टर-एक स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘कनेक्ट-टू-सीएम’ युवाओं से सीधा संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद जैसे ही ऑडीटोरियम से बाहर सीएम निकले, मनोहर लाल मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीएम कार्यक्रम में अचानक प्रदर्शन का होना सीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रहा था। इस वजह से पुलिस और प्रशासन अमला घबरा गया। इसके बाद पुलिस ने एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष और उनके समर्थकों को खदेड़ना शुरू किया। इस बीच तीन समर्थक फरार हो गए, जबकि दिव्यांशु के साथ हार्दिक नैन डटकर पुलिस का विरोध करते रहे। करीब 10 मिनट तक पुलिस और दिव्यांशु के बीच जमकर झड़प हुई। दिव्यांशु बार-बार कह रहे थे, कि वह सीएम से तीन सवाल पूछना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कार्यक्रम में नहीं जाने दिया। डीसीपी मनबीर सिंह सहित एसीपी, तीन से चार एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मचारी दिव्यांशु को घसीटते हुए ले गए।

पत्रकारों से बातचीत में एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने आए थे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। वहीं, दिव्यांशु ने कहा कि उनके तीन सवाल मुख्यमंत्री से है, पहला सवाल 25 अगस्त को जो पंचकूला जला था, उस समय पुलिस और प्रशासन कहां था। दूसरा सवाल बेरोजगार भत्ता सरकार की तरफ से नहीं दिया गया। तीसरा भाजपा के खुद के नेता और सांसद समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। सीएम को भाजपा नेताओं ने बताया कि यह एनएसयूआई का प्रदेशाध्यक्ष है और कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश कर रहा था। इस पर सीएम ने एसपी मनीष कुमार को कहा कि इन युवाओं से मेरी मुलाकात करवाओ। जिसके बाद मनीष कुमार इन दोनों को सीएम से मिलवाने के लिए ले गए। वहीं, हंगामा होने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद हंगामा कर रहे बुद्धिराजा को बुलाया और उनसे पूछा कि ये हंगामा क्यों किया गया और कहा कि यह राजनैतिक तरीके से कार्यक्रम को खराब करने की कोशिश है और अगर उन्हें बात करनी थी तो शांतिपूर्वक उनसे आकर मिल सकते थे। एनएसयूआईए के प्रदर्शन पर हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा कि यह आम बात है। हमने तो राहुल गांधी का विरोध किया था, तो हम पर केस दर्ज हो गया था, उस केस की सुनवाई आज तक चल रही है, इन पर भी केस दर्ज हो जाएगा, मामला चलता रहेगा। इस संबंध में डीसीपी मनबीर सिंह ने बताया कि अभी मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed