{"_id":"5a11af3e4f1c1bc9678bcb43","slug":"15111085241-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी की जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
स्नेहांचल चैरिटेबल सोसायटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कविता पाठ के जरिए उन्हें याद किया गया। संस्था की प्रधान नंदिता हुड्डा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्तर की नेता थीं। राष्ट्रीयता उनमें कूट-कूट कर भरी थी। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने बताया कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा बुलंद किया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण करवाया। देश के लिए जो उनका योगदान रहा उसे शब्दों में बांधना नामुमकिन है। वह एक ऐसी महिला थीं जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ गईं। यही वजह है कि उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। नंदिता हुड्डा ने बताया कि स्नेहांचल चैरिटेबल सोसायटी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए दो नए ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, जोकि पंजाब सरकार की सहायता से चलेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर स्नेहांचल सोसायटी की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका हुड्डा, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता, रणजी, डॉ. दीप्ति शास्त्री रानो देवी, गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. रूची आहूजा, एडवोकेट अंजू संधू और अरविंदर बेदी भी मौजूद थे।