फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फूटपाथ वर्कर स्वराजगार बचाओ समिति ने हुडा और नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया

फूटपाथ वर्कर स्वराजगार बचाओ समिति ने हुडा और नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया

Sun, 19 Nov 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
फूटपाथ वर्कर स्वराजगार बचाओ समिति ने हुडा और नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया
स्ट्रीट वेंडर एक्ट जल्द लागू करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। फुटपाथ वर्कर स्वराजगार बचाओ समिति रविवार को पंचकूला सेक्टर-5 के यवनिका पार्क में नगर निगम और हुडा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने तुरंत स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 लागू करने की मांग है। सड़क किनारे शहर में रेहड़ी फड़ी लगाकर अपनी जीविका चलाने वाले मजदूरों का कहना है कि स्ट्रीट वेंडर सर्वे ओपन किया जाएगा। मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू के प्रांतीय महासचिव जयभगवान ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी वालों पर हुडा और नगर निगम की इन्फोर्समेंट विंग अत्याचार कर रही है। फुटपाथ वर्कर स्वरोजगार बचाओ समिति के सभा को संबोधित करते हुए जयभगवान ने कहा कि देश और प्रदेेेश में रोजगार के हालत खराब हैं। सरकारी और संगठित क्षेत्र में रोजगार बढ़ने के बजाय खत्म होता जा रहा है। जयभगवान ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसमें गिरावट आई है। ऐसे में स्ट्रीट वेंडर अपनी जीविका चलाने के लिए रेहड़ी फड़ी लगाकर स्वरोजगार में लगे हैं, उन्हें हुडा प्रशासन और नगर निगम उजाड़ने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed