{"_id":"5a00a7f04f1c1bc9678b9ef6","slug":"15099925261817-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 17 को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीत की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 17 को होगी अगली सुनवाई
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ........
हनीप्रीत की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 17 को होगी अगली सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा में साजिश रचने की आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ा दी गई है। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हनीप्रीत की सीजेएम की अदालत में पेशी हुई। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 17 नवंबर को तय की है।
पंचकूला में हिंसा भड़काने और इसकी साजिश की आरोपी हनीप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज है। हनीप्रीत पर आरोप है कि उसने साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची थी। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि हनीप्रीत को 17 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल, हनीप्रीत की जमानत के लिए अर्जी नहीं दी गई है, लेकिन इस मामले का अध्ययन किया जा रहा है।