{"_id":"59bc296d4f1c1b32688b4d95","slug":"150550362417-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक की 13 सरपंचों के पति लगा गए हाजिरी
सिर्फ एक ही सरपंच मिली विधायक से, बैठक में बतानी थीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
प्रदेश सरकार की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों में महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले पंचायती राज के नुमाइंदे व हलका विधायक के बीच शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन खेड़ी गांव में स्थित एक निजी रिसोर्ट में किया गया। इसमें ब्लॉक से पहुंचे सभी पंचायती नुमाइंदों से कालका विधायक लतिका शर्मा ने विकास कार्यों के बारे में चर्चा की व समस्याएं जानीं। मीटिंग में विधायक ने सरपंचों का परिचय जानने के लिए खड़े होकर उन्हें परिचय देने को कहा तो ब्लाक की लगभग 14 महिला सरपंच में से सिर्फ नारायणपुर गांव की सरपंच को छोड़कर कोई सरपंच नहीं आई। उनकी जगह सरपंचों के पति या फिर उनके संबंधी विधायक के सामने हाजिरी लगवा गए।
लतिका शर्मा ने 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने के बारे में उनसे तैयारियों की जानकारी मांगी तो सरपंचों के पति पूरी जानकारी नहीं दे पाए। बता दें कि जिले के गांवों में सरपंच पत्नियों की जगह उनके पति ही हर काम के लिए मौजूद रहते हैं। जबकि सरकार महिलाओं को आगे लाने और उनमें नेतृत्व क्षमता के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी के मकसद से चुनावों में सरपंच पद के लिए महिलाओं के लिए सीटें भी रिजर्व रखी जाती हैं। विधायक लतिका शर्मा ने कहा है अगली कोई भी बैठक हो तो उसमें महिला सरपंच स्वयं पहुंचना सुनिश्चित करें।
17 जेंट्स सरपंच सहित 18 सरपंचों ने जताया रोष
मीटिंग में पहुंचे 17 पुरुष और एक महिला सरपंच ने गांवों में विकास कार्यों के लिए ग्रांट न मिलने व महज अढ़ाई लाख रुपये में विकास न होने से संबंधित समस्याएं रखीं। फिरोजपुर गांव के सरपंच शरणजीत काका व दो अन्य ने विधायक को बताया कि स्वच्छता अभियान के तो सब पक्ष में हैं, लेकिन सरकार की ओर से चलाए गए खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत बने शौचालयों की राशि नहीं मिली है। इस कारण लोग आए दिन उनके घर पर राशि लेने के लिए आ जाते हैं। ऐसे में सरकार का कोई भी अभियान कैसे पूर्ण होगा, जिस पर विधायक ने जल्द समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुुसार विधायक ने रायपुररानी स्थित बीडीपीओ कार्यालय में भी युवा मंडल व जनता की समस्याएं सुनी। मीटिंग के दौरान जिला परिषद चेयरपर्सन रितु सिंगला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरपाल राना, मंडल अध्यक्ष राम रत्न शर्मा, डॉ. जितेंद्र नाथ, गौरव खेड़ी, सचिन पिंजौर, रामा कश्यप, प्रीतम सैनी बडौना, दीपक सैनी गढी मौजूद रहे।