फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   प्रोग्राम 16-55-46

प्रोग्राम 16-55-46

Tue, 01 Aug 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रोग्राम 16-55-46
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...
विज्ञापन

म्यूजिक लवर्स क्लब कालका ने मनाई मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
कालका के एक निजी रेस्तरां में म्यूजिक लवर्स क्लब ने मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर सुरमई शाम-3 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महावीर राणा व प्यारा चौधर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कलाकारों की हौसला अफजाई की। इस दौरान कलाकारों ने रफी के सदाबहार नगमे गुनगुनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि अनूप मेस्सी ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन कालका के मशहूर समाज सेवी हिमांशु खोसला ने किया। इस मौके पर कलाकारों ने रफी के सदाबहार नगमे पेश किए। कार्यक्रम में रमेश चंदन ने सुहानी रात ढल चुकी, अहरजीत ने दिल का सुना साज, दिलजीत मेहरा ने छलके तेरी आंखों से, दीपक ने क्या मिलिए ऐसे लोगों से, अनिल भल्ला ने तुम मुझे यूं भुला न पाओगे, कमल मदनानी ने अजी ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, कमल वैश ने तेरे नाम का दीवाना, अमित ने मैं जिंदगी का साथ, कपिल जोशी ने रुख से जरा नकाब हटा दो, नंद किशोर ने न झटको जुल्फ से पानी गीत गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं हेमंत शर्मा गीत मुहब्बत जिंदाबाद सुनाया। अंबाला से आई कलाकार कुमारी संगीता और निवेदिता ने भी कार्यक्रम के दौरान मनमोहक प्रस्तुति दी। ऋषि शर्मा की ठुमरी का भी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर ढोलक पर धर्मपाल, तबले पर रजनीश धीमान, कीबोर्ड राजिंद्र तथा सेक्सोफोन पर सुशील ने गीतकारों के साथ जुगलबंदी निभाई। इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन बिपिन बोगरा ने मशहूर कलाकार डॉक्टर लोकेश शर्मा सहित अन्य को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed