{"_id":"597e48124f1c1b231a8b45ea","slug":"1501448297819-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 19 का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 19 का दौरा किया
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीपी बोले, सब्जी वालों को अतिक्रमण करने से रोकें
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर 19 में सब्जी मंडी हटाने के बाद इन दिनों हालात नाजुक हैं। दो दिन पहले कुछ सब्जी वालों ने एक युवक को पीट दिया था। इसके अलावा गलियों में घूमते हुए सब्जी वालों की बदसलूकी भी सामने आई है। जिसके बाद डीसीपी अशोक कुमार ने शनिवार को रात और रविवार दोपहर को सेक्टर-19 का दौरा किया। साथ ही चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि सेक्टर में कोई भी सब्जी वाला किसी से बदसलूकी करे तो कार्रवाई की जाए। सेक्टर में कहीं सब्जी वालों को अतिक्रमण करने से रोका जाए। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के महासचिव देवराज शर्मा, रविंद्र राणा, ने डीसीपी को बताया कि रात को रेहड़ियां लेकर कई सब्जी वाले आ जाते हैं और हुजूम बनाकर कहीं भी खड़े हो जाते हैं। इन्होंने पिछले दिनों एक युवक की भी पिटाई कर दी थी। देवराज शर्मा और रविंद्र राणा ने डीसीपी का अवैध सब्जी मंडी बंद कराने के लिए आभार जताया और मांग की कि सेक्टर 19 और बलटाना बॉर्डर पर पुलिस नाका लगाया जाए।