{"_id":"597648134f1c1bab298b4812","slug":"150092400262-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2वीं अश्वनि गुप्ता मेमोरियल डिस्ट्री बैडमिंटल चैंपियनशिप में जीता तीन मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2वीं अश्वनि गुप्ता मेमोरियल डिस्ट्री बैडमिंटल चैंपियनशिप में जीता तीन मेडल
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72 वर्षीय वजीर चंद गोयल ने तीन पदक जीते
तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर 12ए निवासी वजीर चंद गोयल ने तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीन ट्रॉफियों पर कब्जा किया है। ये मुकाबला 21 से 23 जुलाई तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। 72 वर्षीय वजीर चंद ने 70 आयु वर्ग में सिंगल्स में जीएस सौंखला को 21-7 और 21-11 से हराया। वहीं 70 प्लस आयुवर्ग में डबल्स में वजीर चंद गोयल और जीएस सौंखला ने बीआर तलवार और ले. कर्नल आरएस शर्मा को 21-10, 21-4 से हराया। इसके अलावा 60 प्लस आयुवर्ग में वजीर चंद और जेएस मेहता ने बीआर वर्मा और भले राम को 22-20 और 21-18 से हराकर तीसरी जीत दर्ज की।
पांच ट्रॉफियों पर कब्जा
वजीर चंद ने सीनियर सिटीजन काउंसिल सेक्टर-15 पंचकूला की स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मई 2017 में पांच ट्रॉफियां हासिल की थी। इससे पहले चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से आयोजित टेबल टेनिस और बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत दर्ज की थी। इससे पहले इलाहाबाद मार्च 2017 में आयोजित नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में सौ और चार सौ मीटर रीले रेस में दो स्वर्ण पद जीते थे। यही नहीं उन्होंने दिसंबर 2016 में पांचवीं बार एमए सोशल वर्क में फर्स्ट डिवीजन में पास की है।