फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 Punjab police officers will be honored

पंजाब के 13 फायर कर्मियों को मिलेगा प्रेसिडेंट मेडल, 9 की राहत बचाव कार्य में चली गई थी जान

Sat, 26 Jan 2019 08:55 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 26 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
15 Punjab police officers will be honored
सांकेतिक तस्वीर

एडीजीपी (कल्याण) संजीव कालरा और इंस्पेक्टर संजीव सूद को उनकी विलक्षण सेवाएं निभाने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा एआईजी (विजिलेंस ब्यूरो) आशीष कपूर और एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण) वरिंदर सिंह बराड़ समेत 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अनिल जोशी एआईजी (सीआईडी यूनिट पंजाब), सुखदेव सिंह काहलों एआईजी (दूरसंचार, पंजाब), हरमोहन सिंह एआईजी (परसोनल-3 पंजाब, चंडीगढ़), अजय मालूजा एआईजी (काउंटर इंटेलिजेंस, बठिंडा), गुरदेव सिंह सहायक कमिश्नर (पुलिस ट्रैफिक, लुधियाना), मनप्रीत सिंह डीएसपी (इंवेस्टिगेशन, कपूरथला), संजीवन गुरु इंस्पेक्टर, बिक्रम सिंह इंस्पेक्टर (इंटेलिजेंस), गणेश कुमार इंस्पेक्टर (सुरक्षा विंग), जसवीर कौर इंस्पेक्टर (एसएसपी दफ्तर, बरनाला), गुरमीत कौर सब इंस्पेक्टर (आईजीपी पटियाला रेंज), अश्वनी कुमार सब इंस्पेक्टर (आईजीपी दफ्तर, फिरोजपुर रेंज) और धर्मवीर सिंह एएसआई (कमांडो बहादरगढ़, पटियाला) को भी शानदार सेवाओं के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब के 13 फायर कर्मियों को मिलेगा प्रेसिडेंट मेडल
पंजाब के 13 फायर कर्मियों को प्रेसिडेंट फायर सर्विस मेडल के लिए चुना गया है। देश भर से कुल 15 लोगों को चुना गया है, जिनमें से 13 पंजाब के हैं। इनमें से नौ की बचाव कार्य के दौरान मौत हो गई थी और चार गंभीर जख्मी हुए थे। निकायमंत्री नवजोत सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सरकार ने 13 फायरमैन की सिफारिश राष्ट्रपति पदक के लिए की थी, सभी के नाम स्वीकार कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना के सूफी चौक स्थित एक फैक्ट्री और मलका टेक्सटाइल में लगी आग के दौरान ही नौ लोगों की मौत हो गई थी और चार जख्मी हुए थे। बलिदान देने वालों में सब फायर अफसर राजिंदर कुमार, सामौण गिल व राजकुमार, लीडिंग फायर मैन मनोहर लाल, फायरमैन पूरन सिंह, राजन, मनप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, विशाल कुमार शामिल थे। जबकि, फायर अफसर हजूरा सिंह, फायरमैन नरेश कुमार, लवकेश कुमार व सौदागर सिंह जख्मी हुए थे। 

शहीद हुए फायर कर्मियों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की सहायता दी गई थी। इन सभी को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। सिद्धू ने कहा कि इन फायर कर्मियों के परिजनों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, जिन पर आयकर से छूट मिलेगी। एयर इंडिया से यात्रा के दौरान 75 प्रतिशत छूट, परिवार के दो लोगों को मुफ्त एसी थ्री टियर पास और बच्चों की शिक्षा के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि 550 करोड़ से फायर डायरेक्ट्रेट का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इसमें 270 पद भरे जाएंगे, जिनमें अमृतसर रेल हादसे में मारे गए 38 लोगों को भी कवर किया जाएगा। इस मौके पर डायरेक्टर करनेश शर्मा भी मौजूद थे।

पंजाब पुलिस के 178 इंस्पेक्टर पदोन्नत होकर बने डीएसपी
पंजाब पुलिस ने 178 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को डीएसपी प्रमोट कर दिया। इन अधिकारियों की पदोन्नति उनकी सालाना गुप्त रिपोर्ट के मूल्यांकन के आधार पर की गई। जिसके तहत 20 अधिकारियों की पदोन्नति रोक दी गई है। इस संबंध में जारी आदेश में जहां 178 पदोन्नत अधिकारियों की सूची जारी की गई है वहीं 29 अधिकारियों की सूची भी दी गई है जिनकी सालाना गुप्त रिपोर्ट के मूल्यांकन किए जाने पर यह अधिकारी निर्धारित 12 अंक हासिल नहीं कर पाए। ऐसे अधिकारियों में जिनके केस अदालतों में लंबित है, उनका निपटारा होने के बाद पदोन्नति पर फैसला लिया जाएगा।

हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें करनाल में तैनान निरीक्षक गुरमीत सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा और 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

 सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक, मनबीर सिंह, निरीक्षक, करनाल कर्ण सिंह, निरीक्षक, फरीदाबाद नरेंद्र कुमार, पुलिस मुख्यालय पंचकूला में तैनात निरीक्षक दीपक सिंह, उपनिरीक्षक, कैथल सत्यवान, सहायक उपनिरीक्षक मधुबन वीरेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, अंबाला रविंद्र कुमार, एग्जम्टी सहायक उपनिरीक्षक पंचकूला सतपाल, एग्जम्टी सहायक उपनिरीक्षक अंबाला रमेश चंद, महिला सहायक उपनिरीक्षक, पंचकूला सुशीला कौशिक, महिला एग्जम्टी सहायक  उपनिरीक्षक, चंडीगढ़ रणवीर कौर, महिला एग्जम्टी सहायक उपनिरीक्षक, पंचकूला अनुराधा शामिल हैं।

इस अवसर पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। पदक विजेताओं की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए संधू ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed