फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time, Mango Fair will showcase the entertainment and culture.

इस बार मनोरंजन और संस्कृति की छटा बिखेरेगा मैंगो मेला

Fri, 07 Jul 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजाैर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजाैर Updated Fri, 07 Jul 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
 This time, Mango Fair will showcase the entertainment and culture.
पंचकूला।
विज्ञापन

हरियाणा पर्यटन एवं उद्यान विभाग की ओर से 26वां मैंगो मेला बागवानी, मनोरंजन और सांस्कृतिक छटा लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। मेले में प्रदेश के किसानों की प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष भागीदारी के साथ यादविंद्रा गार्डन की भी गो-ग्रीन की थीम के साथ अलग छटा बिखरेगा। यह जानकारी हरियाणा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीरेंद्र सिंह कुंडू ने वीरवार को रेड बिशप में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी। बता दें कि शनिवार को रविवार को दो दिवसिय मैंगो मेला यादविंद्रा गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
कुंडू ने 26वें मैंगो मेले के पोस्टर का विमोचन भी किया। पर्यटन विभाग के निदेशक मुकुल कुमार एवं बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रणबीर सिंह भी उपस्थित थे। एसीएस ने बताया कि 8 जुलाई को 26वें मैंगो मेले का उद्घाटन हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे। जबकि 9 जुलाई को समापन के मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। कुंडू ने बताया कि मैंगो मेले में अलग अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 2100 और 5100 रुपये से बढ़ाकर 21 से 51 हजार रुपये कर दी गई है। कॉन्फ्रेंस के दौरान ही एक सवाल पर सकारात्मक रुख रखते हुए पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि मेले में आम की बेहतरीन किस्म की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी किस्म के पौधे भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि विश्व का 80 प्रतिशत से अधिक आम का उत्पादन भारत सहित एशिया के अन्य देशों में होता है। मैंगो मेले में दसहेरी, चौसा, लंगड़ा, अमरपाली, बॉम्बेगिरी, मलिका, रामकेला इत्यादि आम की 100 किस्मों की लगभग 3 हजार से अधिक प्रवृष्टियां आने का अनुमान है। इसके अलावा 8 से 10 किस्मों की वाणिज्यिक प्रवृष्ठियां मैंगो मेले में होंगी।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक देंगे जानकारी
मैंगो मेला किसानों के लिए अधिक उपयोगी हो, इसके लिए मेले के दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। एसीएस ने बताया कि मेले में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के कृषि विश्वविद्यालयों से कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक आम के बेहतर उत्पादन पर संगोष्ठी में किसानों से सीधा संवाद करेंगे, ताकि उत्पादन एवं विपणन अधिक सरलता से हो सके। एक प्रश्न के उत्तर में कुंडू ने बताया कि हरियाणा सरकार की गो ग्रीन इन्सेटिव के तहत पर्यटन विभाग ने वन विभाग के सहयोग से पर्यटन स्थलों की खाली भूमि पर विशेष पौधरोपण का निर्णय लिया है। इसके अलावा कर्णलेक करनाल, तिलयार रोहतक व बडखल फरीदाबाद में साहसिक खेल गतिविधियां को बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला, चंडीगढ़, जीरकपुर से बस चलाने का किया अनुरोध
पर्यटन विभाग के निदेशक मुकुल कुमार ने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। मेले में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार विशेष प्रस्तुति देंगे। समापन पर हरियाणवी पॉप सिंगर गजेंद्र फौगाट की लाइव प्रस्तुति होगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों के भी प्रश्नोत्तरी, मैंगो इटिंग, पोस्टर, रंगोली, सोले डांस, फेस पेंटिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेले में निशुल्क प्रवेश की अनुमति होगी और उन्हें यादविंद्रा गार्डन की सैर कराई जाएगी। मेले में आगंतुकों को पिंजौर गार्डन लाने के लिए हरियाणा परिवहन को पंचकूला, चंडीगढ़, जीरकपुर से विशेष बस चलाने का अनुरोध किया गया है। यातायात के सुगम आगमन के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed