फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 encounters between police and miscreants in 20 days in Punjab

एक्शन में पंजाब पुलिस: 20 दिनों में 14 मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, गैंगस्टरों में दहशत का माहौल

Sun, 24 Dec 2023 10:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Dec 2023 10:01 AM IST
सार

पिछले दिनों पंजाब में रंगदारी के मामले में इजाफा देखने को मिला। पुलिस ने इस दौरान 130 एफआईआर दर्ज कीं और 117 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रंगदारी के वजह से व्यापारी वर्ग खौफ में था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा था। 

विज्ञापन
14 encounters between police and miscreants in 20 days in Punjab
लुधियाना मुठभेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिछले करीब तीन हफ्तों में लुधियाना, मानसा, पटियाला और मोहाली, जालंधर समेत कई जिलों में पंजाब पुलिस गैंगस्टरों व बदमाशों का सफाया करने में जुट गई है। पुलिस की गोली गैंगस्टरों में खौफ पैदा कर रही है। हालात यह हैं कि पंजाब में खतरनाक गैंगस्टरों का नेटवर्क टूटने लगा है। 14 एनकाउंटर में तीन गैंगस्टरों की मौत हो चुकी और करीब 10 को गोली लगी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर सख्ती बरतने का आदेश दिया है। पुलिस प्रवक्ता आईजी सुखचैन सिंह ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि किसी भी अपराधी को राज्य में पैर रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल मानू कुस्सा और जगरूप रूपा की मुठभेड़ में मौत के बाद अब पंजाब पुलिस फिर एक्शन मोड पर है। पुलिस के इस एक्शन से गैंगस्टरों में खौफ है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों पंजाब में रंगदारी के मामले में इजाफा देखने को मिला। पुलिस ने इस दौरान 130 एफआईआर दर्ज कीं और 117 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रंगदारी के वजह से व्यापारी वर्ग खौफ में था और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन चलाने की तैयारी की। इसकी शुरुआत नवंबर के आखिरी सप्ताह में तब हुई जब लुधियाना पुलिस ने दो गैंगस्टरों को मार गिराया। पुलिस को दोनों गैंगस्टरों की कारोबारी संभव जैन के अपहरण और गोली मारने के मामले में तलाश थी। इनके पांच साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। ये सभी फिरौती और जबरन वसूली करते थे।

संभव जैन के अपहरण मामले को डीजीपी गौरव यादव व स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने गंभीरता से लिया और हाईलेवल मीटिंग में गैंगस्टरों व बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन की रणनीति बनी। इसके बाद कई पुलिस मुलाजिमों और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को बुलेट प्रूफ जैकेट भी खास तौर पर मुहैया करवाई गई।

व्यापारियों में काफी रोष व भय का वातावरण था

संभव जैन कांड के बाद से लुधियाना में व्यापारियों में काफी रोष व भय का वातावरण था। इसके बाद तो पंजाब में लगातार मुठभेड़ की झड़ी लग गई। जालंधर में भी शुक्रवार रात को हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर दविंदर पाल को गोली लगी। वह कुशल चौधरी गैंग से जुड़ा है। इससे पहले जस्सा हैप्पोवाल की भी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। जस्सा ने अमेरिका से सुपारी लेकर मां-बेटी की हत्या की थी। वहीं जंडियाला में अमृतपाल अमरी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed