{"_id":"60a94a7a8ebc3e29b425ae37","slug":"14-black-fungal-patients-admitted-in-pgi-chandigarh-news-pkl414193295","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: चंडीगढ़ पीजीआई में 14 मरीज और भर्ती, कुल संख्या 35 तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस: चंडीगढ़ पीजीआई में 14 मरीज और भर्ती, कुल संख्या 35 तक पहुंची
Sun, 23 May 2021 12:26 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:26 PM IST
सार
पीजीआई चंडीगढ़ में ब्लैक फंगस से पीड़ित भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को 14 और मरीज पीजीआई पहुंचे। इसके बाद यहां भर्ती मरीजों की कुल संख्या 35 हो गई है। खास बात है कि इनमें से एक भी मरीज चंडीगढ़ का नहीं है।
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में कोरोना के साथ ब्लैक फंगल के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को यहां ब्लैक फंगस के 14 नए मरीज भर्ती किए गए। शुक्रवार तक यहां ब्लैक फंगस के कुल 21 मरीज थे, जो अब बढ़कर 35 पर पहुंच गए हैं। फिलहाल इनमें चंडीगढ़ का एक भी मरीज नहीं है।
विज्ञापन
पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर जगतराम ने बताया कि इनमें से 24 मरीजों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव है, इसलिए उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है जबकि 11 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रो. जगतराम ने बताया कि मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण इलाज प्रभावित होने लगा है। ऐसे में जरूरी है कि मरीज बेहद सजग रहें।
विज्ञापन
प्रो. जगतराम का कहना है कि यह बीमारी ज्यादातर पोस्ट कोविड मरीजों में देखने को मिल रही है क्योंकि इलाज के दौरान उन्हें स्टेरॉयड की हाई डोज दी जाती है, जिसका असर बाद में ब्लैक फंगस के रूप में सामने आ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि मधुमेह के अलावा अन्य मरीज भी डॉक्टर की सलाह के बिना स्टेरॉयड का सेवन न करें।
विज्ञापन