फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   134A rule issue, private schools issue, private schools strike, private schools protest, haryana

134ए के विरोध में टीचर्स का प्रदर्शन, सरकार पर जमकर बरसे

Mon, 09 May 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 May 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
134A rule issue, private schools issue, private schools strike, private schools protest, haryana
हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
134ए के विरोध में प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चंडीगढ़ में सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड में टीचर्स ने यह विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जेएसी के कन्वीनर भाग सिंह कैरों और सेक्रेटरी रणबीर सिंह राणा ने बताया कि विभाग को एसएसए, कंप्यूटर टीचर्स, वीटी, एसटीसी और काउंसलर्स की सैलरी जल्द जारी करनी चाहिए। गर्मियों में कोई भी शिक्षक रिलीव नहीं किया जाना चाहिए। गवर्नमेंट स्कूल पॉकेट नंबर-6 से निकाले गए छह कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति देने की मांग भी रखी।
विज्ञापन


मिड डे मील कर्मचारियों को डीसी रेट देने, शिक्षकों के सभी कैडर शिक्षा विभाग में मर्ज करने, सभी कैडर में समान वेतन समान काम का सिद्धांत अपनाने की मांग भी उठाई। रणबीर राणा ने कहा कि अगर विभाग मांगें पूरी नहीं करता है तो वह 11 मई को शिवालिक व्यू होटल के पास गार्डन में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed