फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 officers failed in departmental examination in Haryana

Haryana: 30 में 13 अधिकारी विभागीय परीक्षा में फेल, एक भी ने नहीं दिया हिंदी का पेपर, नहीं मिलेंगी मजिस्ट्रेट की शक्तियां

Sat, 02 Jul 2022 10:19 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Jul 2022 10:19 AM IST
सार

30 अफसरों में से एक ने भी हिंदी का पेपर नहीं दिया। इसके अलावा अनेक अफसर राजस्व कानून, वित्तीय नियमों, लोकल फंड के पेपर से भी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
13 officers failed in departmental examination in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार के 13 अफसर नागरिक, आपराधिक, राजस्व कानून और वित्तीय नियमों की परीक्षा में फेल हो गए हैं। सहायक आयुक्त और अतिरिक्त सहायक आयुक्त स्तर के इन अफसरों को अब मजिस्ट्रेट की शक्तियां नहीं मिल पाएंगी। चार से आठ अप्रैल 2022 के बीच हुई परीक्षा में कुल 30 अधिकारी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


30 जून को केंद्रीय परीक्षा समिति के परिणाम घोषित करने के बाद कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। विभागीय परीक्षा में पहली बार फेल होने वालों को दूसरा-तीसरा मौका भी मिलता है। इनमें भी फेल होने वालों की पदोन्नति रुक जाती है। टाइम स्केल न बदलने पर वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है। अधिकारी को अगले ग्रेड के वित्तीय लाभ नहीं मिल पाते हैं। इसके अलावा मजिस्ट्रेट की शक्तियां भी नागरिक, आपराधिक, राजस्व कानून की परीक्षा पास करने पर ही मिल पाती है।
विज्ञापन


कौन सा अधिकारी किस परीक्षा में फेल
सहायक आयुक्त हितेश कुमार मीणा ग्रुप ए-टू के नागरिक कानून के पेपर में फेल हुए हैं। बलप्रीत सिंह ने आपराधिक, नागरिक, राजस्व कानून और लोकल फंड का पेपर तो पास कर लिया लेकिन वित्तीय नियमों का पेपर पास करने में विफल रहे। अतिरिक्त सहायक आयुक्त संदीप कुमार राजस्व कानून के पेपर में फेल हुए हैं। उन्होंने क्रिमिनल लॉ और नागरिक कानून का पेपर पास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजया मलिक नागरिक कानून व क्रिमिनल लॉ के जेल पार्ट पेपर में फेल हो गए हैं, उन्होंने राजस्व कानून और लोकल फंड की परीक्षा पास की है। सुशील कुमार चतुर्थ नागरिक और राजस्व कानून के पेपर में फेल हुए हैं। मंगल सैन नागरिक कानून का पेपर पास नहीं कर पाए। मयंक भारद्वाज नागरिक कानून के पेपर में फेल हुए हैं।

सुरेश कुमार आपराधिक कानून के पेपर में जेल पार्ट में फेल घोषित किए गए हैं। संजय बिश्नोई भी आपराधिक कानून के जेल पार्ट में फेल हुए हैं। लक्ष्मी नारायण, उदय सिंह नागरिक कानून का पेपर पास नहीं कर पाए। मुकंद को वित्तीय नियमों के पेपर में फेल घोषित किया गया है। कपिल कुमार आपराधिक कानून के जेल पार्ट में फेल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed