फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 BJP leaders including former minister Anil joshi join Shiromani akali dal

पंजाब में भाजपा को झटका: पार्टी से निष्कासित पूर्व मंत्री अनिल जोशी समेत 13 नेताओं ने थामा शिअद का दामन

Fri, 20 Aug 2021 08:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Aug 2021 08:26 PM IST
सार

शिअद में शामिल होने वाले कुछ भाजपा नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि कृषि कानूनों पर प्रदेश के नेताओं ने दिल्ली में सही फीडबैक नहीं दिया, जिस कारण आज ये हालात हुए हैं।

विज्ञापन
13 BJP leaders including former minister Anil joshi join Shiromani akali dal
कई नेताओं ने थामा अकाली दल का दामन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल जोड़-तोड़ की राजनीति में जुट गए हैं। शुक्रवार को भाजपा से निष्कासित पूर्व मंत्री अनिल जोशी सहित भाजपा के 13 हिंदू चेहरे शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने सभी नेताओं को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


अनिल जोशी के अलावा दसूहा से पूर्व भाजपा विधायक सुखजीत कौर शाही, लुधियाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कमल चेतली, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रधान मोहित गुप्ता, पूर्व डिप्टी मेयर रह चुके और पार्टी उपाध्यक्ष आरडी शर्मा ने भी भाजपा छोड़कर सुखबीर सिंह बादल की उपस्थित में अकाली दल की सदस्यता ली। 
विज्ञापन


पूर्व सभासद और बटाला प्रधान रहे सुरिंदर छिंदी, लुधियाना के पूर्व पार्षद मिंटू शर्मा सहित सुजानपुर से पांच बार प्रधान रहे राजकुमार गुप्ता भी अकाली दल में शामिल हुए। इससे पहले सुखबीर बादल ने सभी नेताओं का सरोपा भेंटकर स्वागत किया। अनिल जोशी को उन्होंने तलवार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंच का संचालन पूर्व मंत्री और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी हिंदू चेहरे

भाजपा छोड़कर अकाली दल में शामिल होने वाले सभी नेता हिंदू चेहरा हैं। सियासी जानकार इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं। शिअद आने वाले चुनाव में अनिल जोशी सहित अन्य सभी नेताओं का हिंदू चेहरे के रूप में इस्तेमाल करेगी। पंजाब में दूसरे नंबर पर हिंदू मतदाता हैं। अकाली दल हिंदू वर्ग में अपनी पकड़ का मजबूत करना चाहता है।

कभी शिअद के विरोध में थे जोशी
जोशी भाजपा के एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने विधानसभा में मंत्री रहते हुए अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा का खुलकर विरोध किया था। वल्टोहा ने कहा था कि मैं आतंकवादी था, आतंकवादी हूं। जोशी ने वल्टोहा के इस बयान का गठबंधन की सरकार में रहते हुए सदन में कड़ा विरोध किया था। जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हस्तक्षेप के बाद वल्टोहा को अपनी सीट पर बैठना पड़ा था।

सिद्धू पर हमलावर दिखे मजीठिया
समारोह का संचालन करते हुए पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर हमलावर दिखे। उन्होंने मंच का संचालन करते हुए कहा कि अब हम सब एक होकर खड़का करेंगे, जिससे ठोको ताली बोलने वाले भी हिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed