{"_id":"60128852dab7e165cd22db55","slug":"13-82-percent-decrease-in-road-accidents-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में 13.82 फीसदी की कमी, लॉकडाउन ने दिया बड़ा योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में 13.82 फीसदी की कमी, लॉकडाउन ने दिया बड़ा योगदान
Thu, 28 Jan 2021 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Jan 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में सड़क हादसों में कमी।
- फोटो : road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में साल 2020 में न केवल सड़क हादसों में कमी आई बल्कि दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या भी कम हुई। राज्य में विगत वर्ष 9431 सड़क दुर्घटनाएं हुई जो वर्ष 2019 में दर्ज हादसों की तुलना में 13.82 प्रतिशत कम हैं। 2019 में प्रतिदिन लगभग 30 सड़क हादसे रिपोर्ट हुए वहीं पिछले साल यह आंकडा 26 रहा। इसी प्रकार, सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में भी 10.87 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि घायलों की संख्या में भी 18.19 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा निंरतर किए जा रहे बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा मानकों में विस्तार, यातायात नियमों का बेहतर प्रवर्तन के साथ सड़क एवं यातायात सुरक्षा के बारे में निरंतर जागरूकता से ही सड़क हादसों और इससे होने वाली मृत्यु दर में कमी संभव हो सकी है। हालांकि, कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने भी सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में योगदान दिया।
विज्ञापन
डीजीपी ने सड़क सुरक्षा के आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि 2020 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 1513 की गिरावट के साथ 9431 देखी गई, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 10944 था। सड़क हादसों में होने वाली मृत्युदर भी अपेक्षाकृत कम रही। 2019 में सड़क हादसों में 5057 लोगों की मृत्यु हुई थी, वहीं 2020 में 550 की गिरावट के साथ यह आंकड़ा 4507 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायल होने वालों की संख्या में भी 1703 मामलों की गिरावट आई। 2019 में घायल हुए 9362 व्यक्यिों की तुलना में जनवरी से दिसंबर 2020 के बीच 7659 व्यक्तियों के घायल होने के मामले सामने आए।
मानव जीवन को बहुमूल्य बताते हुए डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करवाने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए सभी जिलों में 84 एम्बुलेंस, 40 बड़ी क्रेन और 22 छोटी व मध्यम क्रेन मुहैया करवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ हर 10 किलोमीटर पर 45 ट्रैफिक सहायता बूथ भी स्थापित किए गए हैं।
डीजीपी ने कहा कि हम ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारने, सड़कों की स्थिति में सुधार करने व साइन लगाने जैसे सुधारात्मक उपायों की एक श्रृंखला पर भी काम कर रहे हैं। नशा करके गाड़ी चलाने वालों पर स्पीड सहित नजर रख रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी यात्रियों को सड़क एवं यातायात सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा की दिशा में पुलिस द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप उम्मीद है कि आने वाले समय में सड़क हादसों और मृत्यु दर में और कमी आएगी।
विवरण 2019 2020 केस कम हुए गिरावट (फीसदी)
- सड़क हादसे 10944 9431 1513 13.82
- मृत्यु 5057 4507 550 10.87
- घायलों की संख्या 9362 7659 1703 18.19