{"_id":"5a5af1f54f1c1bad3f8b4c77","slug":"13-36-lakh-kg-pulses-damage-in-haryana-s-godowns","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खास खबर: हरियाणा के गोदामों में 2.67 करोड़ की 13.36 लाख किलो दाल खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास खबर: हरियाणा के गोदामों में 2.67 करोड़ की 13.36 लाख किलो दाल खराब
अंकित चौहान/प्रदीप कौशिक/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
गोदामों में 13.36 लाख किलो दाल खराब
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाल रोटी योजना के तहत गरीबों में बांटने के लिए आई दाल योजना को बंद कर देने से प्रदेश के गोदामों में खराब हो गई। यह दाल अगस्त 2017 में सभी जिलों में भेजी गई थी, लेकिन उस माह पूरी दाल नहीं बंट सकी।
इस बीच सरकार ने योजना को ही बंद कर दिया। इससे करीब 2.67 करोड़ रुपये की 13.36 लाख किलो दाल गोदामों में रखे-रखे खराब हो गई। एक किलो की पैकिंग में साबुत मसूर की दाल के पैकेट पर साफ लिखा है कि जुलाई 2017 में दाल को पैक किया गया है और यह केवल तीन महीने के लिए बेहतर है। इस तरह खाने के लिहाज से यह दाल अब उपयुक्त नहीं रह गई है।
बता दें कि कांग्रेस सरकार के समय 2013 में सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गरीबों को कम दाम में दाल उपलब्ध कराने के लिए दाल रोटी योजना को शुरू किया था। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों के साथ ही गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को एक कार्ड पर दो किलो दाल दी जाती थी। इसके तहत ही अगस्त 2017 में प्रदेश भर में साबुत मसूर की दाल के पैकेट भेजे गए, जिनको 20 रुपये प्रति किलो बांटा जाना था। उस समय 48 लाख 17 हजार किलो दाल बांटने के लिए भेजी गई, लेकिन उसमें से 34 लाख 81 हजार किलो दाल बंट सकी और 13 लाख 36 हजार किलो दाल गोदामों में रह गई। सबसे ज्यादा दाल भिवानी में और सबसे कम दाल पंचकूला में पड़ी है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार का हाजमा तेज है, जो घपले करके खुद खूब खा रही है और आम जनता को उनके हक की चीजें नहीं दी जा रही हैं। अगर गोदाम में खराब करने की जगह लोगों को दाल बांट दी जाती तो उनको कम से कम दाल खाने के लिए नसीब हो जाती। अब तो यह दाल खाने के लिए भी ठीक नहीं है। सरकार के कारण बड़ा नुकसान हुआ है।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम

18 जिलों में इतनी दाल पड़ी
गोदामों में 13.36 लाख किलो दाल खराब
- फोटो : File Photo
18 जिलों में इतनी दाल पड़ी
अंबाला-86846
भिवानी-340264
फरीदाबाद-173267
गुरुग्राम-36617
झज्जर-21345
जींद-73629
कैथल-24801
करनाल-43630
कुरुक्षेत्र-29013
महेंद्रगढ़-58330
मेवात-65160
पंचकूला-8328
पानीपत-57725
रेवाड़ी-80700
रोहतक-37980
सिरसा-11145
सोनीपत-46697
यमुनानगर-39686
नोट : यह आंकड़ा किलो में है और खाद्य विभाग में अभी 21 जिले दर्ज होने के कारण तीन जिलों में दाल नहीं बची होने की बात कही गई है।