Rohtak News: रोडवेज डिपो में खड़ी बस से 120 लीटर तेल चोरी, चालक ने दी पुलिस को शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 02:45 PM IST
सार
भालौठ निवासी राजेश का कहना है कि वह रोडवेज में चालक है। वह सोनीपत से बस लेकर रोहतक आया था। साथ में परिचलक रमेश कुमार था। रात रोहतक में ठहराव करना था। इसलिए बस रोहतक डिपो में खड़ी कर वहीं सो गए। सुबह उठकर वर्कशॉप में नहाने चले गए। वापस आने पर बस की तेल टंकी में पाइप लगा मिला। प्लास्टिक की तीन कैन पास में रखी थी। यहां से एक व्यक्ति के भागने का अंदेशा हुआ। इसे तलाशने का काफी प्रयास किया मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी