Punjab Corona News: पंजाब ने केंद्र सरकार से मांगी कोरोना वैक्सीन, 24 घंटे में 12 पॉजिटिव मिले
पंजाब में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। कई दिनों से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आ रहा था लेकिन शुक्रवार को फिर से 12 लोगों में कोविड की पुष्टि हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने कोरोना टीकाकरण की मांग की है, जिसे भारत सरकार द्वारा जल्द प्रदान किए जाने की उम्मीद है। वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर जागरूकता कार्यशाला में भाग ले रहे थे।
जौड़ामाजरा ने कहा कि राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने 22 दिसंबर 2022 को सभी अधिकारियों के साथ बैठक की है और उन्हें कोरोना से निपटने के सख्त निर्देश दिया है। मंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करें, ताकि लोगों को कोरोना की समस्या का सामना ही न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड, टेस्ट और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। पंजाब में गंभीर स्थिति से निपटने के लिए हर महीने मॉक ड्रिल कराई जाती है, ताकि यह पता चल सके कि प्लांट सही तरीके से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य अजोय शर्मा, मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब डॉ. अभिनव त्रिखा, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस डॉ. रणजीत सिंह, स्टेट प्रोग्राम अफसर डॉ. राजेश भास्कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आयुर्वेदिक और होम्योपैथी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुर्वेदिक विभाग और होम्योपैथिक विभाग के अधिकारियों की एक विशेष बैठक पंजाब सिविल सचिवालय में हुई। मंत्री ने विभागों के कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। जौड़ामाजरा ने कहा कि आयुर्वेद से सभी बीमारियों का इलाज संभव है। इसलिए हमें घर-घर आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लेना चाहिए।
कोविड-19 के खिलाफ जंग में आयुर्वेद और होम्योपैथी ने सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए भी आयुर्वेदिक काढ़ा बेहद फायदेमंद साबित हुआ है। उन्होंने कोविड-19 के नए उभरते रूपों के खिलाफ सतर्क रहने के महत्व पर जोर दिया। बैठक में निदेशक आयुर्वेद विभाग, निदेशक होम्योपैथिक विभाग, सभी जिलाधिकारी भी शामिल हुए।
पंजाब में कोरोना की फिर दस्तक, 12 संक्रमित मिले
पंजाब में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। कई दिनों से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आ रहा था लेकिन शुक्रवार को फिर से 12 लोगों में कोविड की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 2,973 कोविड सैंपल जांचे गए, जिनमें 12 पॉजिटिव पाए गए। इनमें बठिंडा से तीन, अमृतसर, फिरोजपुर, तरनतारन से दो मामले और रोपड़, संगरूर और नवांशहर से एक-एक मामला सामने आया है। राज्य भर में वर्तमान में कोरोना के 18 सक्रिय मामले हैं।