{"_id":"64c81cd9e077c7acbc052da9","slug":"12-people-arrested-in-campaign-against-drug-smugglers-25-lakh-drug-money-caught-along-with-drugs-chandigarh-news-c-16-pkl1016-204015-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम में 12 लोग गिरफ्तार, नशे के साथ 2.5 लाख ड्रग मनी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम में 12 लोग गिरफ्तार, नशे के साथ 2.5 लाख ड्रग मनी पकड़ी
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने दो जिलों मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में खास मुहिम चलाई। इस दौरान 13 लोगों पर केस दर्ज कर 12 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2.5 लाख रुपये ड्रग मनी, 40 ग्राम हेरोइन, 12 किलो गांजा, दो किलो सुल्फा और एक किलो पोस्त की भूसी भी बरामद की है। साथ ही फतेहगढ़ साहिब में स्कूली बच्चों को नशों के गलत प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।सोमवार को पुलिस की यह स्पेशल मुहिम 5वें दिन में प्रवेश कर गई। ऑपरेशन पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर की देखरेख में आयोजित किया गया था। मोहाली के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग और फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने इसमें अहम भूमिका निभाई। इस बीच डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के साथ फतेहगढ़ साहिब के सरकारी मिडिल स्कूल, महदियां में स्कूली छात्रों के साथ एक इंटरेक्टिव सत्र आयोजित करके अभियान की शुरुआत की। विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने इस विशिष्ट अभियान के लिए फतेहगढ़ साहिब पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान स्कूली बच्चों को नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा, जिससे उन्हें नशे का शिकार होने से रोका जा सकेगा। नशे के खिलाफ लड़ाई में स्कूली बच्चों को शिक्षित करने का विचार एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के दिमाग की उपज थी।
अब तीन जिलों में 104 गांवों ने नशा मुक्ति के प्रस्ताव पास किए
राज्य के तीन जिलों के 104 गांव नशा मुक्ति को लेकर प्रस्ताव पास कर चुके हैं। मोहाली जिले के 14 गांवों ने नशीली दवाओं के विक्रेताओं का विरोध करने और सामाजिक बहिष्कार करने और अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। इससे पहले संगरूर जिले के कम से कम 67 गांवों और 20 वार्डों ने इसी तरह के प्रस्ताव पारित किए थे जबकि श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव मिड्डा और मलोट के मोहल्ला छजघर सहित दो कुख्यात क्षेत्रों के निवासियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली थी।