फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11th admission in government schools from 11 august, applications will be online

सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले 11 अगस्त से, ऑनलाइन होंगे आवेदन

Wed, 11 Aug 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
11th admission in government schools from 11 august, applications will be online
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में बुधवार से 11वीं में दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। दाखिले के लिए 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनमें 13,555 सीटें हैं। इन सीटों के सापेक्ष इस बार दसवीं में 18,618 विद्यार्थी पास हुए हैं। ऐसे में दाखिले आसानी से नहीं मिल सकेंगे। यही नहीं चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए आसपास के राज्यों के विद्यार्थी भी आवेदन करते हैं। माना जा रहा है कि पांच से सात हजार विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल सकेगा, क्योंकि सीटों की संख्या कम है। शिक्षा विभाग ने कला, वाणिज्य में दाखिले के लिए सीटों की संख्या में जरूर इजाफा किया है, लेकिन विज्ञान के लिए नहीं। ऐसे में विज्ञान में दाखिले के लिए कड़ी प्रतियोगिता रहेगी।
विज्ञापन

ये रहेगा दाखिले का प्रक्रिया और कार्यक्रम
छात्रों को दाखिले से संबंधित समस्याएं न हों, इसके लिए 25 सरकारी स्कूलों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक विद्यार्थी व अभिभावक कॉल कर सकेंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करने होंगे। आवेदन के समय 130 रुपये डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जमा करने होंगे। इसके बाद ही छात्रों को आईडी व पासवर्ड मिलेगा। इसके बाद विद्यार्थियों को दसवीं की मार्कशीट, आरक्षण प्रमाण पत्र आदि अपलोड करने होंगे। विद्यार्थी 19 अगस्त तक आवदेन कर सकेंगे। 25 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी होगी। छात्रों को 26 अगस्त तक आपत्तियां दायर करनी होंगी। 31 अगस्त को सीटें आवंटित की जाएंगी और 31 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। 4 सितंबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। मालूम हो कि इस बार दो स्कूलों की संख्या बढ़ाई गई है। छात्र आवेदन शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर कर सकेंगे।
विज्ञापन

ये रहेगी फीस
शिक्षा विभाग ने फीस का ढांचा भी टेंटेटिव संकाय के अनुसार तैयार किया है। विज्ञान संकाय के लिए लड़कों को 1500 रुपये, लड़कियों को 1200 व एससी-एसटी वर्ग के लड़के-लड़कियों को 700 रुपये देने होंगे। इसी तरह कला व वाणिज्य विषय के लिए लड़कों को 1300 रुपये, लड़कियों को 1000 व एससी-एसटी के लड़के व लड़कियों को 600 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हेल्पलाइन नंबर
स्कूल का नाम हेल्पलाइन नंबर
जीजीएमएसएसएस-20बी 0172-2700720
जीएमएसएसएस-21 0172-2700101
जीएमएसएसएस-26 0172-2790014
जीएमएसएसएस-27 0172-2679014
जीएमएसएसएस-33 0172-2676022
जीएमएसएसएस-40 0172-2677001
जीएमएसएसएस-44 0172-2676041
जीएमएसएसएस-45 0172-2676028
जीएमएसएसएस-एमएचसी 0172-2738424
जीएमएसएसएस-एमएमटी 0172-2751002
जीएएचएस-24 0172-2700112
जीएमएसएसएस-38 0172-2677002
जीएमएसएसएस-41 0172-2677012
जीएमएसएसएस-42 0172-2676042
जीएमएसएसएस-46 0172-2632154
जीएमएचएस- 34 0172-2676003
जीएमएचएस आरसी-2 धनास 0172-2680808
जीएमएचएस मनीमाजरा 0172-2751003
जीएमएसएसएस-करसान 0172-2679020
जीएमएसएसएस-10 0172-2740146
जीएमएसएसएस-56 0172-2636875
जीएमएसएसएस-सारंगपुर 0172-2789544
जीएमएसएसएस-मौलीजागरां विकासनगर 0172-2740146
जीएमएसएसएस-रायपुर खुर्द 0172-2679024
जीएमएसएसएस-37डी 0127-2740146
एकेडमिक समस्याओं के समाधान के लिए यहां फोन करें
व्याख्याता का नाम स्कूल का नाम हेल्पलाइन नंबर
जगमोहन जीएमएसएसएस-35 9814654902
दीपिका जीएमएसएसएस-19 9646040480
गुरविंदर कौर जीएमएसएसएस-46 9872086720
अंजू जीएमएसएसएस-8 9501034553
प्रीति सूद जीएमएसएसएस-35 9872822764
जसपाल कौर जीजीएमएसएसएस-18 9872341016
रीतु वीर जीएमएसएसएस-23 9915047574
नीरू गोयल जीएमएसएसएस-35 9888897235
सीमा जीएमएसएसएस-21 9815947042
रूपिंदर कौर जीएमएसएसएस-35 8968181211
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed