फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11th admission: 20425 have done registration till now, one day left

11वीं के दाखिले : अब तक 20425 ने कराया पंजीकरण, एक दिन शेष

Mon, 12 Jun 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
11th admission: 20425 have done registration till now, one day left
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के 42 सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकरण को एक दिन शेष रह गया है। मंगलवार रात 11.59 बजे पंजीकरण का पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे और आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक 20425 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। इनमें से 18741 विद्यार्थियों के फॉर्म पूरे हैं और 523 के अधूरे हैं। सरकारी स्कूलों से पास हुए कुल 10110 तथा निजी स्कूलों के 2311 बच्चों ने दाखिले के लिए पंजीकरण किया है। सरकारी स्कूल में से भी 100 विद्यार्थियों ने फॉर्म पूरे नहीं भरे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) का 10वीं परिणाम न आने के कारण विभाग द्वारा दो बार पंजीकरण जमा कराने की आखिरी तिथि को बढ़ा दिया गया था। इससे आगे की प्रक्रिया में विलंब हुआ है। समय पर दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन देते हुए स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने कहा कि वह पहले सरकारी स्कूलों के बच्चों की काउंसलिंग होगी। इससे स्कूलों पर दाखिले का अधिक दबाव नहीं बनेगा और समय रहते प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed