फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   117 deaths and 2221 new corona cases reports in Punjab

पंजाब: कोरोना से 117 की मौत, 2221 नए संक्रमित मिले, ब्लैक फंगस से चार ने तोड़ा दम

Tue, 01 Jun 2021 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Jun 2021 01:17 AM IST
सार

पंजाब में ब्लैक फंगस का संक्रमण बढ़ रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण ने अपनी रफ्तार पर लगाम लगाई है। पंजाब में ब्लैक फंगस की चपेट में आने से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सोमवार को प्रदेश में अकेले कोरोना से 117 लोगों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
117 deaths and 2221 new corona cases reports in Punjab
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से हालात सुधर नहीं रहे हैं। सोमवार को पंजाब में ब्लैक फंगस से चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक सूबे में 39 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। सूबे के 23 जिलों में 281 मामले अब तक आ चुके हैं, जिनमें 41 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा 46 मामले सामने आ चुके हैं। वर्तमान में ब्लैक फंगस से पीड़ित 231 मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में और 50 का सरकारी में किया जा रहा है।

विज्ञापन


संक्रमण से 117 की मौत, 2221 नए संक्रमित मिले
पंजाब में 117 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इनमें अमृतसर में 7, बरनाला में 3, बठिंडा में 11, फरीदकोट में 4, फतेहगढ़ साहिब में 2, फाजिल्का में 5, फिरोजपुर में 6, गुरदासपुर में 8, होशियारपुर में 3, जालंधर में 7, कपूरथला में 3, लुधियाना में 8, मानसा में 4, मोगा में 2, मोहाली में 9, मुक्तसर में 9, पठानकोट में 1, पटियाला में 12, रोपड़ में 1, संगरूर में 8, एसबीएस नगर में 3 और तरनतारन में 1 मरीज की जान चली गई। राज्य में संक्रमण के 2221 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


लुधियाना में ब्लैक फंगस के छह मामले
सोमवार को लुधियाना में ब्लैक फंगस के छह नए केस सामने आए। इसमें पांच जिला लुधियाना से संबंधित हैं, जबकि एक अन्य जिले से संबंधित है। ब्लैक फंगस के कारण अब तक कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है, इसमें दो लुधियाना और छह अन्य जिलों से संबंधित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पटियाला: ब्लैक फंगस से दो की मौत, तीन नए केसों की पुष्टि
पटियाला में ब्लैक फंगस का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को सरकारी राजिंदरा अस्पताल और बनूड़ के नजदीक ज्ञान सागर अस्पताल में ब्लैक फंगस से एक-एक मरीज की मौत हो गई। साथ ही राजिंदरा में तीन नए ब्लैक फंगस के केस भी रिपोर्ट हुए।  


सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की और बताया कि सरकारी राजिंदरा अस्पताल में सोमवार को तीन नए ब्लैक फंगस के के मामले सामने आए हैं। अब यहां कुल 14 मरीज उपचाराधीन हैं। हालांकि राजिंदरा में अब तक 23 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें आठ की मौत हो गई है और चार को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed