फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   112 deaths and 5643 new covid-19 cases reported in Haryana

राहत भरी खबर: हरियाणा में 36 दिन बाद सबसे कम 5643 पॉजिटिव मिले, 13486 मरीज हुए ठीक

Fri, 21 May 2021 11:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 May 2021 11:01 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना का कहर थमने लगा है। 36 दिन बाद प्रदेश में सबसे कम 5643 नए पॉजिटिव मिले हैं। 21 दिन बाद सबसे कम 112 मौतें दर्ज की गई हैं। 18 जिलों में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही है। 

विज्ञापन
112 deaths and 5643 new covid-19 cases reported in Haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण का बुरा दौर अब जाने की ओर है। हरियाणा में अब राहत के संकेत भी मिल रहे हैं। 36 दिनों के बाद पहली बार प्रदेश में सबसे कम 5643 संक्रमण के नए केस मिले हैं। इसके मुकाबले 13486 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में 15 अप्रैल को 5858 केस मिले थे। 18 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


रिकवरी दर लगातार बढ़कर 91.53 प्रतिशत पहुंच गई है। एक दिन का संक्रमण दर 9.83 रह गई है, जबकि प्रदेश की कुल संक्रमण दर 8.53 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1 प्रतिशत हो गई है। उधर, अब तक प्रदेश में 5202934 लोगों की टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को 71027 ने वैक्सीन का पहला और 2544 ने दूसरा डोज लगवाया।
विज्ञापन


21 दिन के बाद सबसे कम 112 की मौत
शुक्रवार को प्रदेश में 112 कोरोना मरीजों की मौत हुई। मौत का यह आंकड़ा इस माह का सबसे कम है। एक मई को 125 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। इनमें गुरुग्राम-फरीदाबाद-रोहतक 7-7, चरखी दादरी-सोनीपत-अंबाला 5- 5, सिरसा-हिसार 9-9, जींद 8, यमुनानगर-रेवाड़ी-करनाल-झज्जर 6-6, कैथल-फतेहाबाद-भिवानी-पानीपत-कुरुक्षेत्र 4-4, पलवल 3, नूंह 2, महेंद्रगढ़ में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 7317 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 17 लाख से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग, 313 मिले पॉजिटिव
हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत प्रदेश में शुक्रवार को 17,11,147 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 13563 लोगों के टेस्ट कराए गए, जिनमें से 313 केस पॉजिटिव मिले हैं। सबसे अधिक केस हिसार में 87, फरीदाबाद 41, रोहतक 29, सिरसा 23, अंबाला में 19 पॉजिटिव केस मिले हैं। 


शेष जिलों में 19 से नीचे केस मिले है। संक्रमण दर 2.31 प्रतिशत रही। बता दें कि अब तक 55884 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, अब तक 2335 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। जिनकी संकमण दर 4.18 प्रतिशत है। गांवों में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में 300 लोग दाखिल हैं। इसके अलावा, अब तक 14510 मरीजों के घर किट वितरण की गई है। अब तक 64,68,183 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed