फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 police personnel dismissed from service in Patiala

नशे और भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, पटियाला में छह थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Tue, 18 Jun 2019 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
11 police personnel dismissed from service in Patiala
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में नशे व भ्रष्टाचार खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत सोमवार को एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने सख्त कार्रवाई करते हुए नशे व भ्रष्टाचार के केस में संलिप्त छह थानेदारों समेत 11 पुलिस मुलाजिमों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इनमें एक महिला थानेदार भी शामिल है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सहायक थानेदार शिवदेव सिंह को 5000 रुपये, सहायक थानेदार लोकल रैंक साहिब सिंह को 10 हजार रुपये, सहायक थानेदार लोकल रैंक टहल सिंह को 35 हजार रुपये, सहायक थानेदार लोकल रैंक जंगीर सिंह को 10 हजार रुपये, सहायक थानेदार लोकल रैंक गुरमीत सिंह व हेड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह को सांझे तौर पर 14 हजार रुपये की रिश्वत लेने के कारण बर्खास्त किया गया है। 
विज्ञापन


एक महिला थानेदार लोकल रैंक सुखविंदर कौर को 10 हजार रुपये और हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह को 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में बर्खास्त किया है। नशे के मामलों में हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह, कांस्टेबल नरिंदरपाल सिंह और कांस्टेबल गुरप्रताप सिंह को बर्खास्त किया है। इन सभी के खिलाफ अदालतों में केस चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा काम करने वाले 81 मुलाजिमों को प्रमोशन 

एसएसपी ने बताया कि ईमानदारी के साथ अच्छा काम करने वाले 81 पुलिस मुलाजिमों को डीजीपी पंजाब की ओर से पदोन्नितयां दी गई हैं। वहीं 50 अधिकारियों/कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क के साथ सम्मानित किया गया है। एसएसपी, आईजी और अन्य अधिकारियों की सिफारिश पर 1816 मुलाजिमों को कमेंडेशन सर्टिफिकेट दिए गए हैं। 

वहीं जटिल मामले सुलझाने पर पटियाला पुलिस को डीजीपी की ओर से तीन लाख 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। पटियाला पुलिस की ओर से 23 ब्लाइंड मर्डर केस हल किए गए हैं। इसके अलावा अपराधियों से तीन करोड़ 62 लाख 18 हजार 345 रुपये की नकदी भी बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed