फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 more prisoners including a woman found infected in Budail Jail

बढ़ रहा कोरोना : बुड़ैल जेल में एक महिला समेत 11 और कैदी मिले संक्रमित

Sat, 01 May 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
11 more prisoners including a woman found infected in Budail Jail
चंडीगढ़। बुड़ैल मॉडल जेल में शुक्रवार को एक महिला समेत 11 और कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित कैदियों की संख्या 33 हो गई है। इनमें तीन महिला कैदी हैं। इन कैदियों को पहले सूद धर्मशाला में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर जेल में अलग से बनाए बैरक में आइसोलेट किया गया है। जेल प्रशासन अब तक सभी 937 कैदियों की कोरोना जांच करवा चुका है।
विज्ञापन

बुड़ैल मॉडल जेल में अलग-अलग मामलों में 937 कैदी हैं। इनमें 46 महिला कैदी भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते हालातों को देखते हुए जेल प्रशासन पिछले कुछ दिनों से कैदियों की कोरोना जांच करवा रहा था। पहले दिन 22 और दूसरे दिन 11 कैदी संक्रमित पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेल अधिकारी ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरते जा रहे हैं। मास्क, सैनिटाइजर का भी बंदोबस्त किया गया है। इसके अलावा कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों व रिश्तेदारों पर पूरी तरह से रोक लगी है। सिर्फ वीडियो कॉलिंग से परिजनों से बात करवाई जा रही है।
विज्ञापन

45 वर्ष के 131 कैदियों को लगेगा टीका
कैदियों के कोरोना टीकाकरण के लिए सूची तैयार की गई है। इसमें 10 महिलाओं समेत 131 कैदियों की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते तक इनका टीकाकरण होगा, जबकि अन्य कैदियों को इनके बाद टीका लगेगा है। दूसरी ओर, जेल अधिकारियों समेत 214 जवानों का टीकाकरण हो चुका है, जबकि 15 जेल कर्मियों को टीका लगना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed