फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 IAS officers given new postings in Haryana

हरियाणाः केशनी आनंद अरोड़ा के मुख्य सचिव बनते ही अफसरशाही में बड़ा फेरबदल, ये हुए इधर-उधर

Mon, 01 Jul 2019 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
11 IAS officers given new postings in Haryana
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा को नया मुख्य सचिव मिलने के साथ ही अफसरशाही में बड़ा फेरबदल हुआ है। आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति एवं स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। केशनी आनंद को वर्तमान कार्यभार के अलावा सतर्कता विभाग का कार्यभार भी मिला है। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास को एक बार फिर हटा दिया गया है। विभाग में दास की सक्रियता सरकार को रास नहीं आई। आईएएस पीके दास को स्कूल शिक्षा में सुधारों के लिए जाना जाता है। सरकार ने महावीर सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव लगाया है। पीके दास के पास अब सिर्फ खान एवं भूगर्भ विभाग ही रहा है। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग से अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह की छुट्टी कर दी गई है। धनपत सिंह किलोमीटर स्कीम के समय से ही विवादों में चल रहे थे। रोडवेज हड़ताल के दौरान हुआ फर्जी टिकट घोटाला विभाग से उनकी विदाई का कारण बना। हालांकि, धनपत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर थे। सरकार ने आईएएस टीसी गुप्ता को और पावरफुल करते हुए परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा भी सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू को राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं चकबंदी विभाग मिला है। वह नई वित्तायुक्त भी होंगी। केशनी आनंद अरोड़ा के पास अभी तक ये जिम्मा था। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह हाउसिंग विभाग का कामकाज देखेंगे। अंकुर गुप्ता को उच्चतर शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। 

विनीत श्रम विभाग के प्रधान सचिव के साथ मंडलायुक्त भी 
विनीत गर्ग श्रम विभाग के प्रधान सचिव एवं करनाल मंडल के आयुक्त लगाए गए हैं। मोहम्मद शाइन को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक का जिम्मा भी सौंपा गया है। विनय सिंह वन विभाग के सचिव के साथ नगर निगम हिसार के आयुक्त लगाए गए हैं।

गरिमा मित्तल को स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अमित खत्री नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त का कार्यभार भी देखेंगे। एचसीएस जयकिशन अभीर के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed