फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 IAS and 19 PCS officers transferred in Punjab

देर रात पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

Fri, 22 May 2020 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 May 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
11 IAS and 19 PCS officers transferred in Punjab
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

पंजाब सरकार ने गुरुवार देर रात 11 आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार आईएएस अधिकारियों में कुमार राहुल को सेक्रेट्री हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर बनाने के साथ ही डायरेक्टर माइंस एंड जियोलॉजी और प्रोजेक्ट, डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन व मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है।

विज्ञापन


चंदर गेंद को सेक्रेट्री पशुपालन एवं डेयरी विकास और मछली पालन, मन्वेश सिंह सिद्धू को सचिव राजस्व एवं पुनर्वास, करनेश शर्मा को स्पेशल सेक्रेट्री वन एवं वन्य जीव के साथ ही स्पेशल सेक्रेट्री मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और सेक्रेट्री पंजाब स्टेट बोर्ड फॉर टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग का अतिरिक्त कार्यभार, हरप्रीत सिंह सूडान को डीजी एंप्लॉयमेंट जेनरेशन एंड ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


रूही दुग्ग को एडीशनल सेक्रेट्री हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के साथ ही एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर पॉलिसी पुडा मोहाली का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। जसप्रीत सिंह को एडीशनल सेक्रेट्री फूड सिविल सप्लाइज एंड कंज्यूमर अफेयर्स के साथ ही एडिशनल डायरेक्टर फूड सिविल सप्लाइज एंड कंज्यूमर अफेयर का अतिरिक्त कार्यभार, पल्लवी को एडीसी (डेवलपमेंट) तरनतारन, अमित कुमार पंचाल को एडीसी (जनरल) होशियारपुर, आदित्य दचलवाल को एडीसी (जनरल) बरनाला, गौतम जैन को एसडीएम नकोदर लगाया गया है।

इसके अलावा पीसीएस अधिकारियों में सुभाष चंद्र, दलजीत कौर, जसपाल सिंह गिल, पूजा स्याल, हरजोत कौर, सुरेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह, अनुप्रिता जोहल, उदय दीप सिंह सिद्धू, कालाराम कंसल, सुभाष चंद्र खटक, मन कंवल सिंह चाहल, दीपज्योत कौर, हरप्रीत सिंह अटवाल, गुरविंदर सिंह जोहल, सूबा सिंह, केशव गोयल, खुशदिल सिंह, कृपाल वीर सिंह का तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed